फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Students will be forced to study under the dripping roof in the next session too

Siddharthnagar News: अगले सत्र में भी टपकती छत के नीचे पढ़ने को मजबूर होंगी छात्राएं

Wed, 01 Oct 2025 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Students will be forced to study under the dripping roof in the next session too
डुमरियागंज स्थित राजकीय कन्या इण्टर कालेज का भवन जर्जर पड़ा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डुमरियागंज/ भारतभारी। डुमरियागंज कस्बा स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के नए भवन के निर्माण में हो रही देरी से जर्जर भवन में ही पढ़ाई कराई जा रही है। आजादी के पहले बने भवन की हालत बेहद खराब है। वह काफी जर्जर हो चुका है।
छात्राओं की संख्या के हिसाब से भवन पठन-पाठन के लिए नाकाफी है। इन सब समस्याओं के बाद भी नए भवन के निर्माण में देरी के चलते छात्राएं मजबूरन पुराने भवन में शिक्षण को मजबूर हैं। लंबे समय से नए भवन के निर्माण की मांग को वर्ष 2022 में स्वीकृति मिली।
विज्ञापन

छात्राओं के साथ अभिभावकों को इस बात खुशी मिली कि अब कस्बे में छात्राओं की शिक्षा के लिए अच्छा भवन मिल जाएगा। सारी कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मई 2023 को भवन निर्माण का कार्य शुरू हुआ। यूपीसीएल ने चार करोड़ 84 लाख की लागत वाले नए भवन का निर्माण शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो वर्ष बीतने के बाद भी अभी आधा कार्य भी पूरा नहीं हो पाया है। इसके चलते आगामी सत्र में भी छात्राओं को पुराने भवन की टपकती छत के नीचे जमीन पर बैठकर शिक्षा ग्रहण करनी पड़ेगी।
ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed