{"_id":"58f4f70b4f1c1b17744718f4","slug":"students-protested-against-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों का प्रदर्शन, लगाए पाक विरोधी नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों का प्रदर्शन, लगाए पाक विरोधी नारे
siddharthnagar
Updated Mon, 17 Apr 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
विरोध
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर।
पूर्व नौ सेना अधिकारी कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान में फांसी की सजा का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा। बुद्ध विद्यापीठ डिग्री कॉलेज के छात्रों ने रविवार की देर शाम फैसले के विरोध में प्रदर्शन किया और पाक के खिलाफ नारेबाजी की। प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर तत्काल प्रभावी कदम उठाते हुए कुलभूषण को भारत वापस लाने की मांग की।
सिद्धार्थ तिराहे पर प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कहा कि कुलभूषण न सिर्फ पूर्व नौ सेना अधिकारी हैं, बल्कि देश के सपूत भी हैं। पूरी तरह निर्दोष होने के बावजूद पाकिस्तान उन पर मनगढ़ंत आरोप लगाकर फांसी देने की तैयारी में है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कुलभूषण जाधव को हर हाल में भारत लाना होगा। छात्र नेता अर्चिष्मान मिश्र ने कहा कि राष्ट्रवाद के नाम पर पर जनता ने भाजपा और पीएम मोदी को बहुमत दिया है, अब देश का बेटा खतरे में है तो सरकार प्रभावी कदम क्यों नहीं उठाती। देश के एक जांबाज सैन्य अधिकारी को खुलेआम फांसी की सजा सुना दी गई, बावजूद सरकार हाथ मल रही है। विरोध प्रदर्शन में छात्र संघ अध्यक्ष शशांक शेखर त्रिपाठी, प्रदीप राज मौर्य, अष्टभुजा सिंह श्रीनेत, वंशीधर यादव, पुलकित अग्रहरि, रजनीश त्रिपाठी, नीरज दुबे, नितेश पांडेय, अमन जायसवाल, राजा मिश्र, रोहित मिश्र, सुजीत मौर्य, पवन चौबे आदि शामिल रहे।