फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   students protested against dress code

Siddharthnagar News: ड्रेस कोड के विरोध में विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 12 Oct 2023 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
students protested against dress code
सिद्धार्थनगर। नेपाल के भैरहवा स्थित यूनिवर्सल कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस एंड टीचिंग हॉस्पिटल के विद्यार्थियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कॉलेज प्रशासन की ओर से लागू ड्रेस कोड को खत्म करने, इंटर्नशिप का वेतन बढ़ाने और जिन विद्यार्थियों पर परीक्षा देने पर रोक लगाई गई है। उसे हटाने की मांग कर रहे हैं।
विद्यार्थियों का आरोप है कि प्रिंसिपल के रूप में नियुक्त होने के बाद डाॅ. लक्ष्मी पाठक ने एबीबीएस तीसरे, चौथे और पांचवें वर्ष और इंटर्नशिप विद्यार्थियों के लिए एक नया ड्रेस कोड लागू किया। विद्यार्थियों का कहना है कि यह ड्रेस कोड उन्हें स्वीकार्य नहीं है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि प्राचार्य ने उन्हें अनावश्यक तनाव दिया। उनका कहना है कि वह सिर्फ ड्रेस कोड की वजह से विरोध नहीं कर रहे हैं, उनका आरोप है कि प्रिंसिपल विद्यार्थियों की परीक्षा रोकते हैं और उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं। उधर, प्राचार्य डाॅ. लक्ष्मी पाठक ने सोशल मीडिया के जरिए प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों पर उन्हें बंधक बनाने का आरोप लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed