फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   students drinking unhealthy water

दूषित पानी पी रहे विद्यालय के बच्चे

Tue, 20 Sep 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
students drinking unhealthy water
जोगिया क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय पकड़ी परिसर में लगे हैंडपंप का दूषित पानी पी रहे बच्चे। संव? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
दूषित पानी पी रहे विद्यालय के बच्चे
विज्ञापन

पकड़ी बाजार। जोगिया ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय पकड़ी में लगा हैंडपंप दूषित जल दे रहा है। कुछ देर बाद ही पानी पीला पड़ जा रहा है। बच्चे यही पानी पीने के लिए विवश हैं। इससे जलजनित बीमारी से ग्रसित होने की आशंका बनी हुई है।

क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय पकड़ी में 493 बच्चे पंजीकृत हैं। यहां के बच्चों को पेयजल मुहैया कराने के लिए दो हैंडपंप लगे हैं। एक हैंडपंप दूषित जल दे रहा है। पानी निकलने के कुछ देर बाद ही पीला पड़ जा रहा है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार त्रिपाठी का कहना है कि इस समस्या के बारे में ब्लॉक के संबंधित विभाग को जानकारी दी जा चुकी है मगर, अब तक इसको सही कराने के लिए कोई उपाय नहीं किया गया। इससे यहां के बच्चे इस दूषित जल पीने के लिए मजबूर हैं। कोई जिम्मेदार ध्यान देने वाला नहीं है। बीडीओ संतीश सिंह ने कहा कि इसकी जानकारी अभी हमें हुई है। हैंडपंप को सही कराने के लिए सचिव एवं प्रधान को निर्देशित कर रहे हैं, जल्द ही हैंडपंप को बनवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed