{"_id":"65b5519d15feec2a080b4f14","slug":"student-injured-after-being-hit-by-bike-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-111977-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बाइक की चपेट में आने से छात्रा जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बाइक की चपेट में आने से छात्रा जख्मी
विज्ञापन
- शोहरतगढ़ कस्बे में सड़क पार करते समय हुई घटना
-स्कूल में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर जा रही थी
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। कस्बे में शुक्रवार को सड़क पार कर रही एक छात्रा को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
वार्ड नंबर-तीन निवासी प्रभु की पुत्री विनीता (12) प्राथमिक विद्यालय गड़ाकुल की छात्रा है। 26 जनवरी को स्कूल में आयोजित झंडा रोहण कार्यक्रम से घर जाते समय गड़ाकुल के पास रोड पार कर रही थी। तभी तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गई, जिससे विनीता गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इस हादसे को देखकर स्थानीय लोगों ने उसे उठाकर शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने मुख्यालय स्थित माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष राज कुमार पांडेय ने तहरीर के आधार कार्रवाई शुरू कर दी है।