फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Student elections Student sitting on dharna

छात्रसंघ चुनावः धरने पर बैठे छात्र

Tue, 09 Feb 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Tue, 09 Feb 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
शिवपति पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर छात्र मंगलवार को आंदोलित हो गए। समाजवादी छात्र सभा के नेतृत्व में छात्रों ने कॉलेज परिसर में धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों ने चेतावनी दी है कि जब तक मांग पूरी नहीं होती, वह धरने से नहीं हटेंगे। उधर, कॉलेज प्रशासन ने भी स्पष्ट कर दिया है कि मार्च से शुरू हो रही परीक्षाओं के कारण अब चुनाव नहीं कराया जा सकता।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए छात्र नेता योगेश शुक्ल ने कहा कि तीन माह पूर्व छात्रसंघ चुनाव कराने का लिखित ज्ञापन प्राचार्य व मुख्य नियंता को दिया गया था।

तब चुनाव कराने का आश्वासन दिया गया था। मगर अब चुनाव कराने से प्राचार्य मुकर रहे हैं। समाजवादी छात्र नेता वसीम अंसारी ने आरोप लगाया कि एबीवीपी का प्रत्याशी कालेज में नहीं होने के कारण प्राचार्य छात्रसंघ चुनाव कराने में टालमटोल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह आंदोलन तब तक नहीं समाप्त होगा, जब तक छात्र संघ चुनाव की घोषणा नहीं हो जाती। इसकी जिम्मेदारी सिर्फ प्राचार्य और महाविद्यालय प्रशासन की होगी। छात्र संघ उपाध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने कहा कि शिवपति पीजी कॉलेज के प्राचार्य एबीवीपी के समर्थक हैं।

इसलिए हमारे कॉलेज में चुनाव अभी तक नहीं कराया गया। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक यदुवंशी ने आंदोलन पर उतरे छात्र नेताओं को समर्थन करते हुए कहा कि मांग जायज है। अब कॉलेज प्रशासन समय न होने का बहाना बना रहा है। राजनीति की शुरुआत कॉलेज से होती है।

ऐसे में छात्र नेताओं की मांग जायज है और कॉलेज प्रशासन को चुनाव कराने की अनुमति देनी चाहिए। इस दौरान आदित्य प्रताप सिंह, पुनीत पांडेय, जितेंद्र वर्मा और जितेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।


इस संबंध में शिवपति पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय की परीक्षा एक मार्च से शुरू हो रही है। ऐसे में छात्रसंघ का चुनाव करा पाना संभव नहीं है और कॉलेज के विद्यार्थी भी चुनाव को लेकर सहमत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed