फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Strategy made for the success of the board conference

Siddharthnagar News: प्राशिसं मंडलीय सम्मेलन की सफलता के लिए बनी रणनीति

Wed, 26 Jul 2023 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Strategy made for the success of the board conference
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के मंडलीय सम्मेलन की तैयारी के लिए बुधवार को गोरखपुर व बस्ती मंडल के पदाधिकारियों ने नगर के एक होटल में बैठक हुई।

संगठन के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी ने कहा कि अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में दोनों मंडलों के शिक्षकों का संयुक्त सम्मेलन होगा। सम्मेलन को भव्य बनाने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। प्रांतीय नेतृत्व एक तरफ 18 सूत्री मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा कर चुका है। वहीं दूसरी तरफ सभी मंडलों में शिक्षकों का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। प्रांतीय मंत्री व गोरखपुर जनपद के जिलाध्यक्ष राजेश दूबे ने कहा कि संगठन हमेशा शिक्षकों के हितों के लिए संघर्ष करता रहता है। गोरखपुर में प्रस्तावित सम्मेलन ऐतिहासिक व शिक्षकों के लिए लाभकारी होगा। इसके सफल आयोजन के लिए हम सभी को अभी से पूर्ण मनोयोग से जुटना होगा। इस दौरान श्रीधर मिश्रा शैलेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, अंबिका यादव, केशवमणि त्रिपाठी, चंद्रिका सिंह, बालकृष्ण ओझा, ओमप्रकाश यादव, सतेंद्र मिश्रा, इंद्रसेन सिंह, सुधाकर मिश्रा ,लालजी यादव और अरुण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed