फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Stolen goods recovered, two arrested

चोरी का सामान बरामद, दो गिरफ्तार

Thu, 17 Feb 2022 10:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
Stolen goods recovered, two arrested
चोरी का सामान बरामद, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

बर्डपुर। कार का शीशी तोड़कर बैट्री चोरी करके भगाने वाले दो संदिग्धों को मोहाना पुलिस ने बुधवार रात चिल्हिया मोड़ से पकड़ लिया। उनके कब्जे से चोरी की बैट्री और प्रतिबंधित दवा बरामद की गई। पुलिस का दावा है कि इन्हीं दोनों ने कार से बैट्री की चोरी की थी। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
एसओ मोहाना जयप्रकाश दुबे ने बताया कि बर्डपुर में कार का शीशा तोड़कर मंगलवार रात बैट्री चोरी हुई थी। मामले की छानबीन की गई तो बैंक में लगे सीसी कैमरे में चोरी करने वाले की हरकत कैद हो गई थी। इसके बाद पुलिस टीम, आरोपितों को पकड़ने के लिए लग गई। बुधवार रात तीन सूचना मिली कि चोरी करने वाले व्यक्ति, क्षेत्र के चिल्हिया मोड के पास मौजूद हैं।
विज्ञापन

वह सुद्दोधन चौकी प्रभारी धर्मेंद्र यादव के साथ बताए हुए स्थान पर पहुंच गए। वहां से सद्दाम हुसैन, निवासी बर्डपुर नंबर 10 टोला ठकुरापुर और बर्डपुर नंबर नौ टोला सहजनवा निवासी वीरेंद्र उर्फ भुवाल को पकड़ लिया गया। दोनों के कब्जे से कार से चोरी की गई बैट्री और प्रतिबंधित दवा बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed