फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Sticks crackled in minor dispute, six injured, two referred

Siddharthnagar News: मामूली विवाद में चटकीं लाठियां, छह घायल, दो रेफर

Wed, 27 Sep 2023 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 27 Sep 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Sticks crackled in minor dispute, six injured, two referred
सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के जूड़ीकुइयां गांव में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना में एक पक्ष से चार तो दूसरे पक्षों के दो लोग घायल हुए हैं। इनमें एक पक्ष के दो लोगों की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं त्रिलोकपुर पुलिस ने दोनों पक्षों के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के जूड़ीकुइयां गांव निवासी दयाशंकर तिवारी ने तहरीर में बताया है कि वह अपने खेत में निराई का काम कर रहा थे। गांव के भगवती प्रसाद उर्फ चक्रधारी पुत्र तारकेश्वर व केशरी पुत्र लक्ष्मण नाथ हमारे खेत के बगल अपने खेत को देखने आए थे, जिन्होंने बातों ही बातों में लाठी से एकाएक उनके ऊपर हमला कर दिया। किसी तरह जान बचाकर घर पहुंचे और अपने परिजनों को बताया। गांव में भी विपक्षियों ने उन पर धारदार हथियार, लाठी, डंडा से हमला किया, जिसमें दयाशंकर तिवारी, अमन तिवारी, दिलीप तिवारी, सत्यदेव तिवारी व प्रमोद तिवारी को काफी चोट आई। सीएचसी के डाक्टरों ने दिलीप व अमन की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के भगवती प्रसाद उर्फ चक्रधारी तिवारी व केशरी को चोटें आई हैं, जिन्हें भी डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। भगवती प्रसाद के तहरीर पर पक्ष के लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर तहसीलदार सिंह ने कहा कि जूड़ीकुइयां गांव में हुई मारपीट के घटना में घायलों को इलाज व मेडिकल के लिए भेजा गया है। दोनों पक्षों के तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed