फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Steering failed, school bus fell into 20 feet deep ditch, children safe

Siddharthnagar News: स्टेयरिंग हुई फेल, 20 फीट गहरे खाई में गिरी स्कूली बस, बच्चे सुरक्षित

Sat, 08 Jul 2023 10:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 08 Jul 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Steering failed, school bus fell into 20 feet deep ditch, children safe
डुमरियागंज राप्ती पुल के खाई में गिरी बस। संवाद
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के राप्ती पुल के पास शनिवार सुबह एक स्कूली बस की स्टेयरिंग फेल हो गई। बस अनियंत्रित होकर खाई में चली गई। बस में करीब 26 बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि सभी सुरक्षित हैं। बस को क्रेन की मदद से किसी तरह से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


डुमरियागंज स्थित निस्वा गर्ल्स स्कूल में बच्चों को लाने और ले जाने के लिए स्कूल प्रबंधन की ओर से बस लगाई गई है। बताया जा रहा है कि रोज की तरह से शनिवार को स्कूली बस बगहवा गांव से स्कूली छात्राओं को लेकर आ रही थी। अभी राप्ती नदी के पास पहुंचते ही बस का स्टेयरिंग फेल हो गई। जिसकी वजह से बस राप्ती पुल के बगल खाई में सीधी बस चली गई। बस में लगभग 26 छात्राएं सवार थीं। ड्राइवर की सूझबूझ की वजह से बस खाई में जाने के बाद भी पलटी नहीं और सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया। खाई में गई बस को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। बस को निकालते समय डुमरियागंज-इटवा हाईवे घंटों जाम रहा। मौके पर मौजूद पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से जाम हटाया गया। इस बारे में बस के ड्राइवर सलीम का कहना है कि स्कूली बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था कि अचानक बस की स्टेयरिंग फेल होने की वजह से बस खाई में चली गई। सभी बच्चे सुरक्षित हैं। बच्चों को दूसरी बस से स्कूल भेज दिया गया और क्रेन की मदद से बस को निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed