फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   statues of great men will be established

Siddharthnagar News: महापुरुषों की प्रतिमाओं से समाज के लोगों को जोड़ेंगे विधायक

Mon, 16 Oct 2023 10:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 16 Oct 2023 10:26 AM IST
विज्ञापन
statues of great men will be established
फोटो-
विज्ञापन

विधायक विनय वर्मा ने क्षेत्र में निधि से 13 कार्यों का दिया प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। विधान सभा क्षेत्र शोहरतगढ़ में महापुरुषों की प्रतिमाएं लगाई जा रही हैं। जहां जिस समाज के लोगों की संख्या अधिक है, वहां उस समाज के महापुरुषों की प्रतिमाएं भी हाेंगी। विधायक विनय वर्मा ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पांच महापुरुषों की प्रतिमाओं, छह गेट और दो छठ घाटों का शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में निर्माण होगा। इसके माध्यम से शोहरतगढ़ क्षेत्र को सुंदरगढ़ बनाने की दिशा में प्रयासरत है।
विज्ञापन

विधायक विनय वर्मा ने बताया कि सीडीओ को पत्र भेजकर विधायक निधि से कार्यदायी संस्था यूपी सिडको के माध्यम से 13 कार्य कराने के लिए कहा गया है। क्षेत्र के चिल्हिया चौराहे पर अमर शहीद सरदार भगत सिंह की प्रतिमा लगवाई जाएगी। इसके साथ ही ढेबरुआ चौराहे पर अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल, बढ़नी तिराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, गनेशपुर तिराहे पर डॉ. भीमराव आंबेडकर और कठेला चौराहे पर निषाद राज की प्रतिमा लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा नौगढ़-शोहरतगढ़ मार्ग पर धेंसा चौराहे के आगे, एनएच 730 पर मलगहिया चौराहे पर, खुनुवा बाजार में, ढेबरूआ चौराहा, बजहा कस्बा और खानकोट सेमरी में गेट का निर्माण होगा। विधायक ने बताया कि नौगढ़ ब्लॉक के कपिया बुकनिहा और जोगिया ब्लॉक के खिरकिया गांव में छठ घाट का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed