फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   state swimming competition

युवा : राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे 50 जिले के तैराक

Wed, 19 Jun 2024 04:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 19 Jun 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
state swimming competition
फोटो-
विज्ञापन

- स्पोर्ट्स स्टेडियम में 20 से 23 जून तक चार दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन
- करीब 900 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, तैयारी पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में 20 जून से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 50 जिले के करीब 900 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। बुधवार को देर रात तक सभी टीमें जिले में आ जाएंगी। टीमों के ठहरने के लिए गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल व्यवस्था कराई गई है।
साल 2023 से जिले के तरणताल में सब जूनियर व जूनियर वर्ग की तैराकी में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है। इस वर्ष भी खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। सबसे खास बात यह है कि इनमें से कुछ जिले के खिलाड़ी तरणताल नहीं होने या आर्थिक हालात ठीक नहीं हाेने से नदी में ही लेन बनाकर तैयारी करते हैं और वह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हैं।
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए तैयारी पूरी कर ली है। तरणताल का लेन बनाया जा रहा है, जबकि तैराकों व दर्शकों को बैठने के लिए उचित प्रबंध किया जा रहा है। इस वर्ष भी कई नए रिकॉर्ड बन सकते हैं, इसे लेकर भी रेफरी व कोच पूरी तरह से तैयार हैं। भीषण गर्मी होने से पानी की भी पर्याप्त व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक मंडल से 60 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें सब जूनियर वर्ग के 10-10 बालक व बालिका का चयन किया गया है, जबकि जूनियर वर्ग के 20-20 बालक व बालिका का चयन किया गया है। पिछले वर्ष प्रतियोगिता में 37 जनपदों के 632 तैराकों ने हिस्सा लिया था। 10 खिलाड़ियों ने प्रदेश स्तर पर नए रिकॉर्ड बनाकर कीर्तिमान बनाए थे।
---------
तरणताल नहीं होने से बस्ती व संतकबीरनगर के खिलाड़ियों ने नहीं हिस्सा
सिद्धार्थनगर। बस्ती मंडल से केवल सिद्धार्थनगर के तैराकों का चयन हुआ है। इसका प्रमुख कारण है कि बस्ती व संतकबीरनगर में तरणताल नहीं है। ऐसे में खिलाड़ी जिला व मंडल स्तरीय ट्रायल प्रतियोगिता में शामिल नहीं हुए। बस्ती मंडल से होने वाले 60 खिलाड़ियों के चयन में 12 का ही चयन हो पाया है। जिनमें से बांसी की राप्ती नदी में लेन बनाकर तैराकी करने वाले खिलाड़ियों का भी चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ है।

----------
बाेले जिम्मेदार
बुधवार को सभी टीम निर्धारित स्थान पर आ जाएंगी। बृहस्पतिवार से राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सभी खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन व अन्य व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान दिया जाएगा।
- आशुतोष अग्निहोत्री, क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed