फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   stadium will be made

Siddharthnagar News: युवा भर सकेंगे उड़ान, पांच करोड़ से बनेगा खेल का मैदान

Thu, 16 May 2024 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
stadium will be made
फोटो- है
विज्ञापन

---



- जिले में एक और स्टेडियम बनाने का रास्ता साफ, शोहरतगढ़ क्षेत्र के माधवपुर में बनेगा

-भूमि कर ली गई है चिह्नित, एक करोड़ धनराशि भी आवंटित

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। खेल के जरिये कॅरियर बनाने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। शोहरतगढ़ क्षेत्र के मधवापुर गांव में लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से ग्रामीण स्टेडियम बनेगा। जमीन चिह्नित करने के साथ ही पहली किश्त भी आवंटित हो गई है। इससे खेल में रुचि रखने वालों को बेहतर माहौल और सुविधा मिलेगी, जिससे वह खुद को साबित करके आगे बढ़ सकेंगे। स्टेडियम बनाए जाने की प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी। इसमें क्रिकेट के साथ ही अन्य खेल की सुविधा होगी। मन मुताबिक युवा खेल चुनेंगे और उसका प्रशिक्षण लेकर खिलाड़ी बनेंगे।

शिक्षा के साथ ही खेल जीवन का अहम हिस्सा माना जाता है। खेल से जुड़े रहने वाला स्वस्थ रहता है। खेल के माध्यम से कॅरियर बनाने की अपार संभावनाएं हैं। इसलिए खेल को बढ़ावा दिया जा रहा है। नेपाल बाॅर्डर से सटा होने के कारण जनपद की गिनती प्रदेश के तराई में है। स्वास्थ्य शिक्षा, रोजगार के साथ ही जनपद खेल की दृष्टि से भी पीछे है। ऐसा नहीं है कि यहां के खिलाड़ी बेहतर करके स्टेट और नेशनल व इंटरनेशनल में खेलने नहीं जा सकते हैं, लेकिन संसाधन, खेल के स्थान और कुशल प्रशिक्षक न होने के कारण ग्रामीण प्रतिभाएं दम तोड़ दे रही हैं।
विज्ञापन

इन प्रतिभाओं को आगे लाए जाने की प्रक्रिया शुरू हुई है। क्षेत्र के मधवापुर गांव में ग्रामीण स्टेडियम बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई है। इसमें न सिर्फ शोहरतगढ़ व जिले के अन्य हिस्से के बच्चों को लाभ मिलेगा। नेपाल से क्रिकेट और फुटबाल खेलने के लिए आने वाली टीम को खेल का उचित स्थान मिलेगा। स्टेडियम के लिए जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही कार्य शुरू करने के लिए पहली किश्त की धनराशि जारी हो गई है। 4.94 करोड़ की लागत से बनने वाले स्टेडियम के लिए कार्यदायी संस्था को 1.50 करोड़ रुपये स्थानांतरित कर दिए गए हैं। जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

स्टेडियम में यह खेल और सुविधाएं रहेंगी

इस ग्रामीण स्टेडियम में क्रिकेट के साथ ही फुटबाल और रनिंग प्लाइंट बनाया जाएगा। ताकि दौड़ प्रतियोगिता कराई जाए सके। इसके अलावा ओपन जिम और मल्टीपर्पज हाल भी बनाया जाएगा। तैयार होने केे बाद के बाद खेल से संबंधित प्रशिक्षक की तैनाती की प्रक्रिया शुरू होगी।

---

एक स्टेडियम होने से प्रतियोगिता में दिक्क्त

जिले में इकलौते जिला मुख्यालय पर स्टेडियम है, जहां तहसील और जिला स्तरीय प्रतियोगिता कराई जाती हैं। दूर से बच्चों को यहां तक आना पड़ता है। जब शोहरतगढ़ क्षेत्र में स्टेडियम हो जाएगा तो इटवा, डुमरियागंज के प्रभागियों की प्रतियोगिता यहां हो सकेंगी।

---

रनिंग प्वाइंट होने से भर्ती देखने वाले युवाओं को मिलेगा लाभ

सेना और पुलिस की भर्ती देखने वाले युवा सुविधा न होने से हाईवे और गांव की सड़क पर दौड़ लगाते हैं। जहां दूरी के बारे में सही जानकारी नहीं हो पाती है। स्टेडियम में रनिंग का ट्रैक रहेगा तो दूरी के तो नहीं, लेकिन आठ से 10 किलोमीटर दायरे वाले गांव के युवा यहां आकर तैयारी कर सकेंगे।

---

बोले खिलाड़ी

ग्रामीण क्षेत्र के मधवापुर में स्टेडियम की जमीन सीमांकन होने से ग्रामीण इलाके के खिलाड़ियों की प्रतिभा उभरेगी। इसका निर्माण होने से जिला मुख्यालय स्टेडियम नहीं जाना पड़ेगा। खिलाड़ी यहां प्रैक्टिस कर जिले का नाम रोशन करेंगे।

-सिकंदर यादव, खिलाड़ी

---

किक्रेट का खिलाड़ी हूं। ग्रामीण क्षेत्र में मैदान नहीं होने से दिक्कत होती थी। प्रैक्टिस करने लिए शोहरतगढ़ जाना पड़ता था। मधवापुर गांव में स्टेडियम बनने से इस क्षेत्र के कई खिलाड़ियों में खुशी है। जिन खिलाड़ियों की स्टेडियम नहीं होने से प्रतिभा दबी थी। वह उबर कर सामने जाएगी।

-सुधीर यादव, खिलाड़ी

---

प्रदेश के इन जनपदों में बनने की हुई है संस्तुति

ग्रामीण स्टेडियम बनाने के लिए प्रदेश के सहारनपुर, सिद्धार्थनगर, झांसी, चित्रकूट, संतकबीनगर, फतेहपुर और चंदौली जनपद की संस्तुति हुई है। इसमें सिद्धार्थनगर, सहारनपुर, झांसी और चित्रकूट में सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण के लिए पहली किश्त हस्तांतरित की गई है।


---

बोले जिम्मेदार

शोहरतगढ़ क्षेत्र के मधवापुर में ग्रामीण स्टेडियम बनाए जाने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। कार्यदायी संस्था नामित हो चुकी है। जल्द ही इस पर कार्य शुरू हो जाएगा।

-रामप्रताप सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed