फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   SSB is making public aware

सीमाई क्षेत्र की जनता में जागरूकता पैदा कर रहे एसएसबी जवान

Fri, 19 Mar 2021 10:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
SSB is making public aware
तुलसियापुर के पं. बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एसएसबी 50वीं वाहिनी का चार दिवसीय वृह? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
जनता को जागरूक कर रही एसएसबी
विज्ञापन

एसएसबी 50वीं वाहिनी की ओर से कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
परसा। एसएसबी 50वीं वाहिनी की ओर से बढ़नी ब्लॉक के तुलसियापुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पं. बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में किया गया। सामाजिक जनकल्याण कार्यक्रम के तीसरे दिन शुक्रवार को विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं भी हुईं। इस दौरान आयोजित स्वास्थ्य शिविर में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। एसएचओ ढेबरुआ तहसीलदार सिंह ने कहा कि एसएसबी के जवान सीमा की रखवाली के साथ-साथ सीमाई क्षेत्र की जनता में जागरूकता पैदा करने का भी काम कर रहे हैं। इससे क्षेत्र के लोग अपने अधिकार के प्रति जागरूक हो रहे हैं। एसएसबी के उप सेनानायक विक्रमाजीत सिंह ने कहा कि रैली का मुख्य विषयवस्तु कोविड-19 के विरुद्ध एकजुटता प्रदर्शित करना है। इस दौरान सीमा क्षेत्र में रहने वाले युवा और बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के खेल जैसे वॉलीबाल, एथलेटिक्स का आयोजन किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे गायन, वादन, नृत्य व नाटक का भी आयोजन हुआ। इसमें वॉलीबाल का मैच काफी रोमांचक रहा। पशु चिकित्सा शिविर पशुओं का इलाज किया गया। इस दौरान युधिष्ठिर शुक्ल, अशोक मीणा, जोध सिंह, वरुण कुमार, अवनीश कुमार, अंबरीश कुमार, मयंक शुक्ल, आशाराम यादव, धनंजय पाठक आदि मौजूद रहे।

इन स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया
पं. बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जीएवी इंटर कॉलेज, अमर बाल विद्या मंदिर और भारतीय उमावि लक्ष्मीनगर के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक व एकल डांस, पंजाबी, होली, देशभक्ति, स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed