फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   sri krishan janmtami

प्रकट भए कृपाला, दीन दयाला कौशिल्या हितकारी

Tue, 11 Aug 2020 06:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
sri krishan janmtami
नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की
विज्ञापन

पुलिस लाइन, थानों, मंदिरों और घरों में सादगी से मनाई जन्माष्टमी
रात 12 बजते ही श्रद्धालुओं ने भजन और सोहर गाकर मनाया पर्व
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी के दिन श्रद्धालुओं ने मंगलवार को व्रत रखकर पूजन किया। शाम से भजन कीर्तन का कार्यक्रम चलता रहा, रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होते ही श्रद्धालुओं ने ‘नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की’ आदि भजन और महिलाओं ने सोहर गीत गाए।

शहर, कस्बों और गांवों में श्रद्धालुओं ने सुबह स्नान के बाद पूजन कर व्रत रखा। शाम को मंदिरों और घरों में झांकी सजाकर लोगों ने पूजन करने के बाद रात तक भजन गाते रहे। रात 12 बजते ही लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए और महिलाओं ने सोहर गीत गाए। शहर के सिहेंश्वरी मंदिर, हनुमान गढ़ी समेत अन्य मंदिरों पर जन्माष्टमी मनाई गई। सिहेंश्वरी मंदिर के संचालक आचार्य दिव्यांशु ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण युधिष्ठिर से कहते हैं कि 20 करोड़ एकादशी व्रतों के समान अकेला श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रत है। जो प्राणी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का व्रत करता है वह 100 जन्मों के पापों से मुक्त हो जाता है। इसलिए भाद्रपद के कृष्णपक्ष की अष्टमी को उपवास रखकर भगवान श्रीकृष्ण का पूजन करना चाहिए, यह भोग और मोक्ष प्रदान करने वाला है। पुलिस लाइन में एसपी विजय ढुल, सीओ दिलीप सिंह की मौजूदगी में, सदर थाने में एसओ आरबी सिंह, उसका थाने में एसओ डीसी चौधरी, मोहाना में राधेश्याम राय, कपिलवस्तु में विनोद राव, लोटन में एसओ अवधनरायन, त्रिलोकपुर रणधीर मिश्र, बांसी में शैलेश सिंह, मिश्रौलिया में एसओ मनोज तिवारी आदि ने सादगी से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed