{"_id":"66d212a091a8dbaef703d354","slug":"sps-id-hacked-and-made-indecent-remarks-accused-arrested-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-123233-2024-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एसपी की आईडी हैक कर की अभद्र टिप्पणी, पोस्ट होने लगे वायरल- आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एसपी की आईडी हैक कर की अभद्र टिप्पणी, पोस्ट होने लगे वायरल- आरोपी गिरफ्तार
Sat, 31 Aug 2024 01:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 31 Aug 2024 01:01 PM IST
सार
सीओ क्राइम सुजीत कुमार राय ने बताया कि पीआरओ पुलिस अधीक्षक हरिओम कुशवाहा पुत्र संपत कुशवाहा स्थायी पता सिरसिया थाना कसया जनपद कुशीनगर की ओर से शिकायती पत्र देकर बताया गया कि कप्तान प्राची सिंह नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर विवादित पोस्ट को वायरल किया जा रहा था।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर की गिरफ्त में एसपी का फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर विवादित पोस्ट करने वाला आरोपी। स्रोत
विस्तार
पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह की आईडी हैक करके फेसबुक और एक्स पर कई प्रकार की टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी श्रावस्ती जनपद का निवासी है।
पुलिस का दावा है कि पूछताछ में उसने बताया है कि एसपी पर टिप्पणी करने पर बहुत व्यूज आते थे, जिससे उसे कमाई होती थी। इसलिए वह टिप्पणी करता था। आईटी एक्ट सहित अन्य मामले में उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
सीओ क्राइम सुजीत कुमार राय ने बताया कि पीआरओ पुलिस अधीक्षक हरिओम कुशवाहा पुत्र संपत कुशवाहा स्थायी पता सिरसिया थाना कसया जनपद कुशीनगर की ओर से शिकायती पत्र देकर बताया गया कि कप्तान प्राची सिंह नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर विवादित पोस्ट को वायरल किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस सूचना पर प्रभारी साइबर क्राइम द्वारा प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर आईटी एक्ट सहित अन्य धारा में अज्ञात पर केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू की गई।
विवेचना के क्रम में सर्विलांस सेल व इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त शानू पुत्र कादिर निवासी मोहल्ला लाजपत नगर पोस्ट एकौना जिला श्रावस्ती का नाम प्रकाश में आया। इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर शुक्रवार को आरोपी को महनगा पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पकड़ने वाली टीम में साइबर क्राइम थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय, एसआई अमित कुमार आदि शामिल रहे।
पूछताछ करने में उगले राज
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अनुचित धन अर्जन करने के लिए उच्च अधिकारी के फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर जनपद के X-प्लेटफार्म से पोस्ट अधिकारियों के फोटो का स्क्रीनशॉट लेकर फेसबुक पर पोस्ट करता हूं, जिससे काफी व्यूज व लाइक मिलते हैं, इससे अच्छा धन अर्जित होता था। उसी क्रम में कप्तान प्राची सिंह के फेसबुक पेज पर एक विवादित पोस्ट भी डाला था, जिसपर काफी लोगों ने आपत्तिजनक कमेंट भी किए थे।