फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   SPI arrested, Congressman detained

नजरबंद किए गए सपाई, हिरासत में लिए गए कांग्रेसी

Tue, 08 Dec 2020 07:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
SPI arrested, Congressman detained
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माताप्रसाद पांडेय को उनके आवास पर पुलिस ने किया नजरबंद। इस दौरान मास्क ल? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
नजरबंद किए गए सपाई, हिरासत में लिए गए कांग्रेसी
विज्ञापन

किसान विधेयक के विरोध में भारत बंद का मिलाजुला असर दिखा
जनपद में भ्रमणशील रहे डीएम और एसपी, गतिविधियों पर रही नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। किसान विधेयक के विरोध में भारत बंद का जिले में मिलाजुला असर दिखा। संभावित आंदोलन और प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने सपा नेताओं को उनके घर में ही नजरबंद कर दिया। सभी सपा नेता और कार्यकर्ता सुरक्षाकर्मियों की निगरानी में रहे। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। सभी को शाम को छोड़ दिया गया।
भारत बंद के आह्वान पर प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी चौकन्ना रहे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सुबह से ही बंद का जायजा लेने के लिए सड़कों पर दिखे। डीएम दीपक मीणा, एसपी रामअभिलाष त्रिपाठी ने पूरे जिले का दौरा किया। बंद के समर्थन की घोषणा सपा और कांग्रेस पार्टी ने की थी। इसके मद्देनजर इन दलों के प्रमुख नेताओं पर खासी नजर थी। सपा नेता घर से निकलते, उससे पहले ही पुलिस ने घेराव कर उन्हें घर में ही नजरबंद कर दिया। विपक्षी नेता कार्यकर्ता और किसानों की गतिविधियों पर सुरक्षा कर्मियों की नजर रही। जिला मुख्यालय पर पूर्व नपा अध्यक्ष, मो. जमील सिद्दीकी के आवास पर सुबह से ही पुलिसकर्मी मौजूद रहे। जिला मुख्यालय पर बंद का समर्थन करने वाले कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। इनमें डॉ. चंद्रेश उपाध्याय, प्रदीप ठकुराई, कैलाश पंछी, शाहरूख पठान, रंजना मिश्रा, डॉ. अरविंद शुक्ला, कुमार सिद्धांत, राकेश यादव समेत 25 लोग थे। शाम को सभी को छोड़ दिया गया। बांसी प्रतिनिधि के मुताबिक कोतवाली पुलिस ने नगर पालिका अध्यक्ष मो. इदरीश पटवारी, चमनआरा राइनी को उनके घर में नजरबंद कर दिया। खेसरहा में सपा नेता मोनू दुबे को उनके ग्राम कुरहवा में रोके रखा। उसका बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक एसओ राहुल सिंह यादव ने सपा नेता सुरेश यादव को घर में ही नजरबंद कर दिया। परसा गौशाला पर सपा नेता शैलेंद्र शर्मा, अभिषेक त्रिपाठी, नन्हे दुबे को नजरबंद किया गया। इटवा प्रतिनिधि के मुताबिक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद मो. मुकीम, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, सपा नेता देवेंद्र प्रताप सिंह को उनके आवास पर पुलिस ने पहुंचकर घर से निकलने से रोक दिया। सोहांस प्रतिनिधि के मुताबिक सपा नेता चंद्रमणि यादव, चंद्रजीत जायसवाल, श्रीष प्रताप यादव, मोहम्मद अयूब खान, विशंभर लाल श्रीवास्तव ने बंद के समर्थन में क्षेत्र के लोगों से अपील की। सेमरहना प्रतिनिधि के मुताबिक भारत बंद का कोई असर नहीं दिखाई दिया। बिस्कोहर प्रतिनिधि के अनुसार सपा नेता सुरेश पांडेय, देवेंद्र प्रताप सिंह को घर में कैद कर दिया गया।
विज्ञापन

सपा नेता को थाने में बैठाए रखा
चिल्हिया। किसान विरोधी कानून को लेकर किसानों के भारत बंद के समर्थन में सपा नेता उग्रसेन सिंह, वीरेंद्र तिवारी, रामू यादव, डब्लू सिंह, प्रदीप पथरकट्ट आदि को शोहरतगढ़ पुलिस ने सपा कार्यालय से गिरफ्तार कर थाने में बैठाए रखा। इस दौरान एसडीएम शिवमूर्ति सिंह, सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह, एसओ राजेंद्र बहादुर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यादव महासभा ने किया समर्थन
बांसी। किसानों के भारत बंद आंदोलन का अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने समर्थन किया। यादव महासभा के मंडल प्रभारी शशिप्रकाश यादव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री जगदेव सिंह यादव के निर्देश पर भारत बंद के ऐलान को समर्थन दिया गया है। जिलाध्यक्ष राममिलन यादव, अवधेश यादव, सतीश यादव, अमरीश यादव, उमेश यादव एडवोकेट, कैलाश यादव, राघवेंद्र यादव उपस्थित थे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष भी नजरबंद रहे
डुमरियागंज। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद को नजरबंद रहे। एसडीएम, सीओ एवं थानाध्यक्ष भवानीगंज पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। बैदौला चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल डॉ. मोहम्मद वासिफ, रियाज मनिहार को भी नजरबंद किया गया। कांग्रेस नेता सच्चिदानंद पांडेय के घर सुबह से ही निरीक्षक केडी सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।

एसडीएम को ज्ञापन दिया
चिल्हिया। किसान विरोधी कानून के विरोध में कम्युनिस्ट पार्टी के जिलाध्यक्ष श्यामलाल शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम शिवमूर्ति सिंह को सौंपा। इस दौरान सुरेशनाथ चौधरी, रामसेवक गुप्ता, गंगाराम, अवधराम और पूर्णवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed