फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   SP workers protest against Lakhimpur Kheri incident

लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 04 Oct 2021 10:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
SP workers protest against Lakhimpur Kheri incident
कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन के दौरान सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव और सपा नेता उग्रसेन सिंह को पकड़ क? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। लखीमपुर खीरी में हुए कांड और पीड़ितों से मिलने जा रहे सपा मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा कार्यकर्ता सोमवार को कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर गेट के सामने एनएच-233 पर धरने पर बैठ गए। सपाइयों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मृत किसानों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की। साथ ही सपा मुखिया अखिलेश यादव को रिहा करने की मांग उठाई।
कार्यकर्ताओं के सड़क पर बैठ जाने से एक घंटा से अधिक तक आवागमन में लोगों को परेशानी हुई। इस दौरान पुलिस को 280 सपा कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। प्रदर्शन में महिला पुलिस कर्मियों ने महिला कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करके पुलिस लाइंस ले जाया गया, जहां शाम को लिखा-पढ़ी करके छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

धरने के दौरान सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि भाजपा सरकार अत्याचार कर रही है। विरोध कर रहे किसानों की हत्या कर दी गई। सरकार की जितनी भी निंदा की जाए, कम है। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों से मिलने जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया, उन्हें जल्द रिहा किया जाए। मृत किसानों परिवारों आर्थिक सहायता देने के साथ ही सरकारी नौकरी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोषियों की गिरफ्तारी की जाए। कहा कि किसानों पर अत्याचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व विधायक विजय पासवान, सपा नेता उग्रसेन सिंह, रामकुमार उर्फ चिन्कू यादव, पूर्व विधायक अनिल सिंह, वीरेंद्र तिवारी, कन्हैया कनौजिया ने सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। लगभग एक घंटे चले विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस टीम ने सभी सपा नेताओं को गाड़ी में भरकर पुलिस लाइंस ले गई। वहां लिखा-पढ़ी हुई और देर शाम को सपा कार्यकर्ताओं को छोड़ा गया।
आवागमन में हुई परेशानी
सपा कार्यकर्ताओं के सड़क जाम पर धरने पर बैठ जाने के कारण आम जनता को परेशानियों से जूझना पड़ा। राहगीरों से कार्यकर्ताओं की कई बार तीखी बहस भी हुई। वहीं गेट के सामने बैठ जाने से दोनों तरह के लोगों को जेल रोड हाते हुए इधर से उधर भेजा गया। उनके हटने के बाद लोगों ने राहत महसूस की।

पुलिस लाइंस पहुंचे विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष
सपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी किए जाने की जानकारी मिलने के बाद विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय भी पुलिस लाइंस पहुंचे। उनके पहुंचने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed