फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   sp worker will sustain till counting of last vote : alok

अंतिम वोट की गिनती तक डटे रहेंगे सपा कार्यकर्ता: आलोक

Wed, 09 Mar 2022 11:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
sp worker will sustain till counting of last vote : alok
अंतिम वोट की गिनती तक डटे रहेंगे सपा कार्यकर्ता: आलोक
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। पूर्व राज्यसभा सदस्य आलोक तिवारी ने दावा किया कि एक्जिट पोल के ठीक विपरीत, यूपी में सपा तीन सौ से अधिक सीटें जीतेगी। निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से मतगणना कराने के लिए सपा कार्यकर्ता अंतिम वोट की गिनती तक डटे रहेंगे, जिससे भाजपा सरकार की दूषित मंशा सफल न हो सके।
सपा कार्यालय पर प्रेस वार्ता में आलोक तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार के प्रति बड़ा जनाक्रोश था, यह किसी से छिपा नहीं है। प्रायोजित तरीके से एक्जिट पोल दिखाया जा रहा है, जो भाजपा की साजिश का एक हिस्सा है। भाजपा सरकार हर हथकंडा अपनाकर सत्ता प्राप्त करना चाहती है। इसलिए सपा कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने की जरूरत है। साथ सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहकर भाजपा की साजिश को नाकाम करना होगा। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता एवं प्रत्याशी पहले पोस्टल बैलेट मतों की गिनती कराने को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने मौजूद सभी प्रत्याशियों से कहा कि मतगणना स्थल के पास पर्याप्त संख्या में सपा कार्यकर्ताओं की शांतिपूर्ण तरीके से मौजूदगी रहे, ताकि विपरीत स्थिति होने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। इस दौरान जिलाध्यक्ष लालजी यादव, पूर्व विधायक विजय पासवान, बांसी से सपा प्रत्याशी नवीन उर्फ मोनू दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

झूठा है एक्जिट पोल: माता प्रसाद
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि विधानसभा चुनाव में एक्जिट पोल पूरी तरह से झूठा है, 10 मार्च को मतगणना के बाद सपा की सरकारी बनेगी। भाजपा जनता के निर्णय से हताश है और देश एवं प्रदेश के सभी सिस्टम का दुरुपयोग कर रही है। जबकि जनता ने भाजपा सरकार को हटाने का मन बना लिया था, ऐसे में एक्जिट पोल को सही नहीं ठहराया जा सकता। ऐसा ही पश्चिम बंगाल में भी हुआ था, जहां एक्जिट पोल भाजपा को जीता रहा था, लेकिन परिणाम उलटा आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed