{"_id":"613b911c8ebc3ed19424228f","slug":"sp-siddharthnagar-news-gkp408676949","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्ययन से ही तैयार होगी समाजवादियों की नई पौध : नरेश उत्तम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्ययन से ही तैयार होगी समाजवादियों की नई पौध : नरेश उत्तम
विज्ञापन
शोहरतगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सपा नेता उग्रसेन सिंह से बात करते सपा के प्रदेश अध्यक्ष न?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर/शोहरतगढ़। किसान, नौजवान, पटेल यात्रा लेकर निकले सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल शुक्रवार को समाजवादी अध्ययन केंद्र पर भव्य स्वागत किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अध्ययन व प्रशिक्षण से ही समाजवादियों की नई पौध तैयार होगी। ये समाजवादी देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही सौहार्द एवं समावेशी समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
समाजवादियों की नयी पीढ़ी ही समाजविरोधी ताकतों का मुंहतोड़ जवाब दे सकती है। समाजवादी अध्ययन केंद्र पर मणेंद्र मिश्र मशाल ने महात्मा बुद्ध की प्रतिमा देकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार, पूर्व विधायक विजय पासवान, उग्रसेन सिंह, मुरलीधर मिश्र, राकेश दुबे, अनूप यादव, मोहम्मद जावेद, शुभांगी द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सिरवत, बरगदवा, गौहनिया, शोहरतगढ़ में सपा नेता उग्रसेन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सरकार ने अपने कार्यकाल में किसानों, नौजवानों, समाज के गरीबों, अल्पसंख्यकों के हितों के लिये कोई कार्य नहीं किया। पिछले चार वर्ष में गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाया गया, जबकि खाद, कीटनाशक, डीजल-पेट्रोल, गैस आदि के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि हुई है।
उन्होंने समाज के सभी वर्गो का आवाहन किया कि समाज में घृणा, नफरत फैलाने वाली भाजपा को आने वाले विधानसभा के चुनाव में सिरे से नकार दें। यात्रा के दौरान जिस प्रकार से लोगों का समर्थन मिल रहा है। उससे तय है कि समाजवादी पार्टी जनता के सहयोग से सरकार बनाने जा रही है। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी, एमएलसी संतोष कुमार उर्फ सन्नी यादव, जिलाध्यक्ष लालजी यादव, चिनकू यादव ने भी संबोधित किया। इस दौरान सुनील यादव, वीरेंद्र तिवारी, हरि नरायन यादव, रामू यादव, विक्रम यादव, अजीज, बेचई यादव, प्रसून शुक्ला, दिलीप मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
पकड़ी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, गौहनिया चौराहे पर सपा नेता डॉ. धीरेंद्र यादव ने और उसका बाजार प्रतिनिधि के अनुसार भिटिया रेलवे क्रॉसिंग के पास प्रधान सतीश चंद्र चौधरी, जोखन प्रसाद चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।