फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   SP clean sweep in Block Pramukh

ब्लाॅक प्रमुख में सपा का क्लीन स्वीप

Sun, 07 Feb 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Sun, 07 Feb 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सपा ने जिले की 14 सीटों पर क्लीन स्वीप कर लिया है। नौ सीटें पहले ही पार्टी के खाते में निर्विरोध आ चुकी थी। शेष पांच सीटें भी रविवार को मतदान के बाद सपा की झोली में आ गईं।
विज्ञापन

इसमें नौगढ़ ब्लॉक में हारने वाली प्रत्याशी भी सपा से ही रही हैं। शोहरतगढ़ से विधायक की बहू नीलिमा सिंह ने जीत दर्ज कर प्रतिष्ठा बचाने में कामयाब रहीं, जबकि डुमरियागंज में विधायक पुत्र को सपा प्रत्याशी से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

बढ़नी और लोटन ब्लॉक में भी सपा प्रत्याशियों ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। नौ ब्लॉकों में निर्विरोध निर्वाचन के बाद रविवार को शेष पांच ब्लॉकों में मतदान आरंभ हुआ। सुबह 11 बजने के साथ ही बीडीसी सदस्यों के आने का क्रम शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक तरफ से एक-दो मतदाता आ रहे थे तो दूसरी ओर से झुंड में समर्थक पहुंचते रहे। शुरुआती एक घंटे में ही नौगढ़ ब्लॉक की तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई थी।
हालांकि दूसरे पक्ष के लोग चौंकाने वाले परिणाम के साथ अपनी जीत के प्रति आश्वस्त होने से पीछे नहीं हटे। मतदान में तेजी का आलम यह रहा था कि दोपहर 2 बजे तक ही सभी 83 वोट पड़ चुके थे।
तीन बजे से मतगणना आरंभ हुई तो इसमें परिणाम चौंकाने वाले ही रहे। नौगढ़ में शफीक अहमद 29 वोटों के भारी अंतर से विजयी रहे। उन्हें 55 वोट मिले, जबकि संजू सिंह महज 26 वोट ही हासिल कर सकीं।

शोहरतगढ़ ब्लॉक में विधायक लालमुन्नी सिंह की बहू और सपा प्रत्याशी नीलिमा सिंह को 51 सदस्यों ने वोट दिया। यहां कुल 68 वोट पड़े थे। डुमरियागंज में सपा प्रत्याशी मिट्ठू लाल यादव ने 71 वोटों के अंतर से सबसे बड़ी जीत दर्ज की। कुल 141 में से 108 ने वोट दिए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी रहे विधायक मलिक कमाल यूसुफ के पुत्र सलमान मलिक को सिर्फ 33 वोट ही हासिल हो सके। बढ़नी से सपा की विफई ने 40 और लोटन से सजलैन्निशा ने 28 वोट पाकर जीत दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed