{"_id":"58a87e8f4f1c1b0d4cd84052","slug":"sp-and-congress-combine-experience-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा और कांग्रेस में लूट के तजुर्बे का गठबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा और कांग्रेस में लूट के तजुर्बे का गठबंधन
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 18 Feb 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
सतीश चंद्र मिश्रा
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीशचंद्र मिश्र ने सपा-कांग्रेस को लूट के तजुर्बे वाली पार्टी करार दिया है। कहा कि कांग्रेस ने 10 साल देश लूटा और सपा ने 5 साल प्रदेश। इस तजुर्बे के आधार पर ही दोनों दलों ने गठबंधन किया है ताकि आराम से प्रदेश को लूटते रहे। उन्होंने भाजपा पर भी प्रहार किया और सपा-भाजपा को दंगा कराने वाली पार्टी की संज्ञा दी। कहा कि यह लाशों पर चलकर वोट गिनते हैं।
सदर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी चौराहा पर आयोजित जनसभा में बसपा नेता ने कानून-व्यवस्था से लेकर विकास योजनाओं पर प्रदेश सरकार को चौतरफा घेरा। यूपी में विकास के नाम पर सिर्फ लूट-खसोट और भ्रष्टाचार हुआ है। बसपा सरकार में कानून का राज था, जबकि सपा में गुंडागर्दी का। पुलिस-प्रशासन को अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए छूट नहीं है। नतीजा सुप्रीम कोर्ट को रेप के आरोपी सपा के एक मंत्री पर केस दर्ज करने का आदेश देना पड़ा है। पांच साल में 15 लाख करोड़ रुपये सपा सरकार ने लूट लिए। अब उनके पास इसका हिसाब नहीं है। सपा में मचे घमासान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि साढ़े चार साल तक पूरा परिवार मिल जुलकर लूटता रहा और आखिर में लूट की रकम के बंटवारे को लेकर झगड़ा हो गया। शिवपाल-रामगोपाल साइकिल के पहिए ले भागे और अखिलेश ने गद्दी रख ली।
पार्टी को बनाने वाले मुलायम सिंह को दिखावे के लिए चेन-पैडल सौंप दिया गया है। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सपा सरकार ने सिर्फ सैफई, इटावा, कन्नौज का विकास किया है। एक एक्सप्रेस-वे भी बनाया तो वह भी इन्हीं क्षेत्रों के लिए, जबकि पूर्ववर्ती बसपा सरकार ने बलिया से आगरा तक एक्सप्रेस-वे मंजूर किया था। 25 हजार करोड़ से बनी यह सड़क भी टूटने लगी है। उन्होंने बसपा सरकार के घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए किसानों की एक लाख तक कर्ज माफी, गन्ना बकाया का भुगतान, नौकरीपेशा पति-पत्नी की एक जगह पोस्टिंग, व्यापारियों के लिए अलग कमीशन गठित करने का वादा किया। दो चरणों के चुनाव में बसपा की बढ़त का दावा करते हुए आह्वान किया कि अगर कोई धमकी दे तो उसका नाम-पता नोट कर लें। 11 मार्च के बाद बसपा की सरकार बनते ही उसे भेज दें, कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभा में कोऑर्डिनेटर कल्पनाथ बाबू, राममिलन भारती, इरफान मलिक, जिलाध्यक्ष शेखर आजाद, प्रत्याशी चंद्रभान पहलवान, रमेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।