फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Sonu ranks first in photography

विभागीय प्रदर्शनी और शिल्पजोन की सराहना

Fri, 19 Mar 2021 10:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Sonu ranks first in photography
फोटोग्राफी में सोनू को प्रथम स्थान
विज्ञापन

वेट लिफ्टिंग में अब्दुला प्रथम, नीरज द्वितीय, भोला को तृतीय स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु महोत्सव में लगाए गए विभागीय प्रदर्शनी और शिल्प जोन का प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने अवलोकन किया। कहा कि सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में प्रदर्शनी की अहम भूमिका साबित होगी।

15 मार्च को कपिलवस्तु महोत्सव का समापन हो गया। इसके बाद भी विभागीय प्रदर्शनी और शिल्प जोन में दुकानें लगी हुई हैं। शुक्रवार को जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने अवलोकन किया। उन्होंने ऐसे प्रयासों की सराहना की। बाद में स्वास्थ्य, बेसिक शिक्षा, उद्यान, वन, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के स्टाल की सराहना की। इस मौके पर एक बच्चे का अन्नप्राशन भी कराया। डीएम दीपक मीणा, एसपी रामअभिलाष त्रिपाठी, पीडी संतकुमार, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी विमलेश उपस्थित थे। अंत में फोटोग्राफी और वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में ब्रह्मदीन वरूण (सोनू) को प्रथम, अभिषेक मिश्र को द्वितीय, फिरोज खान को तृतीय पुरस्कार मिला। सांत्वना पुरस्कार पाने वालों में दयाशंकर पांडेय, प्रीती गौतम, स्मृति मिश्रा, राजदीप, नवनीत शामिल थे। वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में अब्दुल्ला प्रथम, नीरज द्वितीय, भोला तृतीय पुरस्कार, राजदीप और नवनीत को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार डीएम और भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव की अगुवाई में दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed