फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Some people have Ram and some people have Raman.

Siddharthnagar News: किसी के राम तो किसी के घर पधारे रमन

Tue, 23 Jan 2024 04:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 23 Jan 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Some people have Ram and some people have Raman.
सिद्धार्थनगर। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के घर में विराजमान होने के उत्सव का उल्लाष पूरे दिन में मनाया जा रहा है। वहीं, चार घरों में किलकारी गूंजी तो परिवार वालों ने कहा कि अवध में राम आए हैं। किसी ने रामचंदर नामकरण किया तो किसी ने रमन रखा। परिवार का कहना था कि इसी बहाने हमेशा राम का नाम जुबान पर आएगा और हम धन्य हो जाएंगे। प्रभु श्रीराम वनवास के बाद घर में मंदिर में विराजमान हुए हैं तो हमारे घर भी कुल को आगे बढ़ाने वाले राम आग गए हैं। इस खुशी में परिवार के लोगों ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाई।
विज्ञापन


---

इनके घर आए मेहमान

गोल्हौरा थाना क्षेत्र के मऊ नानकार गांव निवासी सोनी जायसवाल पत्नी मनोज के मुताबिक उन्हें प्रसव पीड़ा हुई। परिवार के लोग माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज लेकर आए, जहां ऑपरेशन से लड़का पैदा हुआ है। सोनी ने बताया कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर पधारे। हमारे यहां भी राम आएं है। भाग्यशाली हूं की आज के दिन बेटा हुआ। इसका नाम रमन रखेंगे, जिससे हमेशा भगवान का नाम आता रहेगा।
विज्ञापन


---

मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के चेतिया गांव निवासी मनोरमा पत्नी जसविंदर को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में आपरेशन से बच्चा पैदा हुआ। मनोरमा बेटे को जन्म होने से बहुत ही खुश हैं। उन्होंने कहा कि इस दिन और इस मुर्हूत में हमें मां बनने का अवसर मिला। अयोध्या में प्रभु श्रीराम का उत्सव है। मेरे घर मेहमान आ गया। मैंने नामकरण कर दिया। रामचंदर बुलाएंगे, जिससे प्रभु का नाम जुबान पर आता है और यह दिन हमेशा याद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

खेसरहा थाना क्षेत्र के गैडाखोर सकापार गांव निवासी गीता पत्नी मनोज को आपरेशन से बच्चा पैदा हुआ। गीता ने बताया कि इस उत्सव के दिन बेटे का जन्म हुआ। इससे वह बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि बेटे का नामकरण तो नहीं हुआ है। लेकिन प्रभु श्रीराम से जोड़कर बच्चे का नाम रखा जाएगा। अवध के साथ ही हमारे घर भी राम आए हैं।


---

शहर के सिद्धार्थ तिराहा निवासी पूनम पत्नी मनोज को आपरेशन से लड़का पैदा हुआ है। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। पूनम ने कहा कि आज के दिन बच्चे को जन्म हुआ इससे पूरा परिवार खुश है। खुशी दो प्रकार से है एक तो कुल को आगे बढ़ाने वाला चिराग आ गया और दूसरे इतने बड़े दिन जो हमेशा याद रहेगा। बच्चे का नामकरण पत्रा देखकर करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed