फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Sold someone else's land using forged document, case registered

Siddharthnagar News: कूटरचित दस्तावेज से बेच दी दूसरे की जमीन, केस दर्ज

Sun, 15 Dec 2024 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Sold someone else's land using forged document, case registered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डुमरियागंज। डुमरियागंज थाने की पुलिस ने रविवार को एक जमीन कारोबारी के खिलाफ जालसाजी का मुकद्दमा दर्ज किया है। जमीन कारोबारी पर कूटरचित दस्तावेज के सहारे दूसरे की जमीन बेचने का आरोप है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी पर एक माह पहले भी जालसाजी का केस दर्ज हुआ था।
जानकारी के अनुसार, डुमरियागंज थाने पर हल्लौर गांव निवासी अंजुम जरीन रिजवी पत्नी नासिर हुसैन ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि ग्राम भंटगवा निवासी जमीन कारोबारी एस हसनैन बिल्डर ने उन्हें एक जमीन बेचा था। जब वह वहां पर कब्जा करने पहुंची तब वह गाटे की जमीन किसी दूसरे के नाम और वहां पर दूसरे का मकान पाया।
विज्ञापन

पुलिस ने जमीन कारोबारी के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज के सहारे दूसरे की जमीन बेचने के आरोप में जालसाजी धोखाधड़ी का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंध में डुमरियागज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर ग्राम भंटगवा निवासी जमीन कारोबारी के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed