फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   SOG picked up two accused of making fake Aadhaar cards

Siddharthnagar News: फर्जी आधार कार्ड बनाने के दो आरोपियों को एसओजी ने उठाया

Mon, 17 Feb 2025 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
SOG picked up two accused of making fake Aadhaar cards
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटवा। फर्जी आधार कार्ड बनाने के दो आरोपियों को बलरामपुर की एसओजी टीम रविवार देर शाम पूछताछ के लिए उठा ले गई। दोनों की भटगवा गांव से हुई इस धड़पकड़ से क्षेत्र में हड़कंप मचा है। पूछताछ के बाद फर्जी आधार कार्ड बनाने के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकता है।
फर्जी आधार कार्ड बनाने के कार्यों में लिप्त बलरामपुर के कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में गोल्हौरा थाने के ग्राम भटगवा निवासी संतोष गुप्ता पुत्र राम किशोर गुप्ता व इटवा थाने के सुनील यादव पुत्र श्रीराम यादव का नाम फर्जी आधार कार्ड बनाने वालों में आया था। मामले की जांच के लिए एसओजी बलरामपुर की टीम दोनों को देर रात भटगवा से पकड़कर बलरामपुर ले गई। जहां उनसे पूछताछ कर उनके नेटवर्क की जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन

बताया जाता है कि सुनील यादव अपने भटगवा स्थित ससुराल में रहकर आधार कार्ड बनाने में संतोष गुप्ता की मदद कर रहा था। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को यह जानकारी मिली है। इसके बाद एसओजी टीम ने असलियत जानने और रैकेट में और कितने लोग शामिल हैं। इस बारे में जानकारी के लिए दोनों को उठा लिय है। पूछताछ में बड़ी जानकारी निकलकर सामने आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसओजी प्रभारी बलरामपुर सुधीर सिंह का कहना है कि मामले में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed