{"_id":"57d993394f1c1beb5bd48f4a","slug":"snag-not-hard-up-the-faster-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनाभाव नहीं रोड़ा, तेजी से करें काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनाभाव नहीं रोड़ा, तेजी से करें काम
ब्यूरो/अमर उजाला ,सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 14 Sep 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी चल रहा है काम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बुधवार को बैठक कर निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। कुलपति डॉ.रजनीकांत पांडेय ने कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि अक्टूबर में मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व तक सभी कार्य हर हाल में पूर्ण कर लिए जाएं।
बैठक में कार्यदाई संस्था के अधिकारियों ने बताया कि यूनिवर्सिटी भवन का निर्माण कार्य लगातार जारी है। कला संकाय, प्रशासनिक भवन, कुलपति आवास सहित अन्य निर्माण पूरे हो चुके हैं। हॉस्टल, टाइप-5, टाइप-4, टाइप-2 के कर्मचारी आवास का निर्माण जारी है। धनाभाव के बावजूद कार्य निरंतर कराया जा रहा है। कुलपति ने आश्वस्त किया धनाभाव आड़े नहीं आने दिया जाएगा। पत्राचार किया गया है। भवन निर्माण संबंधी अगली किश्त जल्द मिलने की उम्मीद है। कार्यदाई संस्था के अफसरों ने आश्वस्त किया अक्टूबर मध्य में सीएम के प्रस्तावित आगमन से पूर्व सभी जरूरी निर्माण पूरे कर लिए जाएंगे। कुलपति ने 20 सितंबर को पुन: बैठक में निर्माण की अद्यतन प्रगति प्रस्तुत करने को कहा। बैठक में परीक्षा नियंत्रक अखिलेश पाल, उप कुलसचिव महेंद्र कुमार, कार्यदाई संस्था राजकीय निर्माण निगम विद्युत इकाई के परियोजना प्रबंधक सुनील यादव, सिविल इकाई के अवर अभियंता राकेश राव, संजय श्रीवास्तव मौजूद रहे।