फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Smack smuggling at Barhni border, women become carriers

Siddharthnagar News: बढ़नी बॉर्डर पर स्मैक तस्करी का खेल, महिलाएं बनीं कैरियर

Wed, 15 Oct 2025 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 15 Oct 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Smack smuggling at Barhni border, women become carriers
सिद्धार्थनगर/शोहरतगढ़। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बढ़नी कस्बा व आसपास के क्षेत्रों में नशे के सौदागरों का सिंडिकेट एक बार फिर सिर उठाने लगा है। इस खेल में महिलाओं को ढाल बनाया गया है।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि इसी वजह से जांच करने वाले भी कार्रवाई से पीछे हट जाते हैं। नतीजा सफेद पुड़िया नई पीढ़ी के शरीर में जहर की तरह घुल रही है। सूत्राें की माने तो इस धंधे में शोहरतगढ़ भी पीछे नहीं है। यहां भी स्मैक और चिपड़ गांजा नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही है। इससे जुड़े धंधेबाज धड़ल्ले बेच रहे हैं। इस सूखे नशे का शिकार सबसे अधिक किशोर और युवा हो रहे हैं। इससे जुड़े धंधेबाज मोटी कमाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसी मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो बढ़नी नगर से सटे मधवानगर का है। जहां कुछ महिलाएं घर के लोहे दरवाजे के अंदर से स्मैक की पुड़िया बेचते नजर आ रही हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग बढ़नी नगर से सटे मधवानगर के एक मकान में लोहे के दरवाजे के झरोखे से स्मैक की पुड़िया खरीद रहे हैं। महिलाएं पैसे लेकर स्मैक की पुड़िया दे रही हैं। पुड़िया देते समय एक महिला खरीदने वाले से कह रही है कि तुम पैसा दिए हम समान दिए हैं। इसके बाद हमारा तुम्हारा काम खत्म हो गया। उसके बाद एक व्यक्ति पैसे लेकर दिख रहा है।
नशे के दलदल में फंस रही युवा पीढ़ी : शोहरतगढ़। स्मैक और चिपड़ गाजा के नशे के दलदल में युवा पीढ़ी फंस रही है। इसके चक्कर में कई का परिवार बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है। स्मैक के धंधे से कई सफेदपोश भी जुड़े हैं। कस्बे के अन्य स्थानों पर बैठकर अपना सिंडिकेट चला रहे हैं।
स्मैक बाराबंकी, बलरामपुर, बहराइच के रास्ते बढ़नी, शोहरतगढ़ और खुनुवां सहित आदि स्थानों पर पहुंच रही है। तस्कर स्मैक को कैरियर के माध्यम से नेपाल भी भेज रहे हैं। तस्करों की धर पकड़ में सुरक्षा एजेंसियां लगी हुई हैं।

एक मकान रेलवे स्टेशन के पास युवाओं का लगता है तांता: बढ़नी क्षेत्र के मधवानगर जाने वाली रोड के पास शाम होते एक मकान और रेलवे स्टेशन के पास युवाओं का तांता लगा रहता है। 200 से 300 में इन युवाओं को आसानी से स्मैक की पुड़िया उपलब्ध हो जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed