फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   sleep disturbed by lightning

Siddharthnagar News: बिजली की आंख मिचौली से टूट रही नींद

Fri, 21 Jul 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 21 Jul 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
sleep disturbed by lightning
सिद्धार्थनगर। शहरी क्षेत्र में रात में बिजली की आंखमिचौली के कारण लोगों की नींद खराब हो रही है। गर्मी व उमस के कारण बिजली जाते ही नींद टूट जा रही है। इससे लोगों की पूरी दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

शहर में बुधवार रात दस बजे ट्रांसमिशन लाइन में इंसुलेटर पंचर हो गया, इस कारण करीब 20 मिनट आपूर्ति बाधित रही। ट्रांसमिशन लाइन में खराबी आई तो शहर सहित आधे जिले में बिजली आपूर्ति ठप रही। उसके बाद वन विभाग कॉलोनी व आजादनगर एवं आसपास के क्षेत्र में रात 12 बजे से पहले बिजली गुल हो गई। वन विभाग कॉलोनी के रवि प्रताप ने बताया कि नींद लगते ही बिजली कट गई। इसी कॉलोनी में सुनील व घनश्याम रात में टहलते दिखे, क्योंकि गर्मी व उमस अधिक रही। शहर में सुबह 5:40 बजे ही बिजली गुल हो गई, लोग रात में नहीं सो पाए थे, सुबह ही उनकी नींद खुल गई। बिजली विभाग के एसडीओ आरके कुशवाहा ने बताया कि लोकल फॉल्ट के कारण कटौती हुई।
विज्ञापन

---

----

पारा फिर पहुंचा 40 तक
सिद्धार्थनगर। कई दिनों से बारिश बंद होने और तेज धूप होने के कारण तापमान बढ़ गया है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तो गर्मी और उमस बढ़ गई। धूप से तापमान बढ़ा तो पुरुवा हवा से नमी आ रही है। जिले में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तीन दिन तक बारिश का पूर्वानुमान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
धीरे-धीरे कम हो रहा नदियों का जलस्तर
सिद्धार्थनगर। पहाड़ी क्षेत्रों में भी बारिश कम होने के कारण नदियों का जलस्तर कम हाेने लगा है। जिले में बृहस्पतिवार को राप्ती, बूढ़ी राप्ती, कूड़ा, बाणगंगा के जलस्तर में मामूली गिरावट दर्ज की गई। सभी नदियां खतरे के निशान से काफी नीचे बह रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed