फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   skill development, get emplyment

कौशल निखारिए, रोजगार पाइए

Sat, 20 Jan 2018 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 20 Jan 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
skill development, get emplyment
सनई में खुला प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। पढ़े-लिखे बेरोजगार युवकों को अब रोजगार के लिए कहीं भटकने की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री कौशल केंद्र में आइए। स्किल निखारिए और रोजगार पाइए। देश के अति पिछड़े जिलों में शामिल सिद्धार्थनगर से बेरोजगारी मिटाने और युवाओं का पलायन रोकने के लिए केंद्र सरकार ने यह पहल की है। इसके लिए सनई में कौशल केंद्र बनकर तैयार हो चुका है। इसमें युवाओं को उनकी रुचि के अनुसार कौशल विकास से जुड़े पांच पाठ्यक्रमों में निशुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी। हुनरमंद बनाकर उन्हें रोजगार मुहैया कराया जाएगा। केंद्र में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जल्द ही इसकी शुरुआत होगी।
विज्ञापन

हर साल लाखों युवाओं को रोजगार देने के वादे को पूरा करने के मकसद से केंद्र सरकार ने स्किल इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसके तहत युवाओं को हुनरमंद बनाने पर जोर दिया जा रहा है। हाथों में हुनर होने के बाद युवाओं को रोजगार के लिए न तो कहीं भटकना होगा और न ही घर छोड़कर पलायन करना होगा। इसी कार्यक्रम के तहत जिले में प्रधानमंत्री कौशल केंद्र की स्थापना की गई है। यहां दसवीं पास बेरोजगार युवाओं का कौशल निखारा जाएगा। पांच अलग-अलग कोर्सों में रुचि अनुसार तीन माह की ट्रेनिंग लेकर दक्षता हासिल करने वाले युवाओं को यह केंद्र रोजगार उपलब्ध कराने में भी मदद करेगा।
विज्ञापन

कौशल केंद्र में सिर्फ उन्हीं युवाओं का ही दाखिला लिया जाएगा, जो नियमित रूप से 90 दिनों तक आकर पढ़ाई कर सकें। इस पर निगरानी के लिए बायो मेट्रिक अटेंडेंस की व्यवस्था की गई है। केंद्र में आने और जाने से पहले अटेंडेंस लगाना अनिवार्य होगा। प्रधानमंत्री कौशल केंद्र के प्रबंधक राकेश शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार के स्किल इंडिया कार्यक्रम के तहत बेरोजगारों को निशुल्क प्रशिक्षण देने के लिए यह केंद्र स्थापित किया गया है। आवेदन लेने शुरू हो गए हैं। जल्द ही केंद्र का उद्घाटन कर ट्रेनिंग शुरू की जाएगी। 90 दिनों में युवाओं को इस तरह दक्ष बनाया जाएगा, जिससे उन्हें रोजगार के लिए भटकना न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed