{"_id":"6a35868a3f1fa88cad083c47","slug":"six-samples-were-collected-during-the-drive-to-test-milk-and-other-products-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-160038-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दूध व अन्य उत्पादों की जांच के लिए अभियान में छह नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दूध व अन्य उत्पादों की जांच के लिए अभियान में छह नमूने लिए
Fri, 19 Jun 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। दूध और दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग की ओर से विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर दूध, दही और पनीर के नमूने लिए गए।
सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय आरएल यादव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के सचल दल ने बांसी बाजार से पनीर का एक नमूना संग्रहीत किया। इसके अलावा गोनहाताल (बांसी) से दूध और दही का एक-एक नमूना लिया गया। जोगिया क्षेत्र के नादेपार से दूध का एक नमूना तथा तेतरी बाजार (नौगढ़) से दूध और दही का एक-एक नमूना भरा गया।
इस प्रकार कुल छह नमूने एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
छापेमारी दल में सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय आरएल यादव के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी हीरालाल और नीरज कुमार चौधरी शामिल रहे।