फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Six corona infected found in the district

जिले में छह कोरोना संक्रमित मिले

Thu, 31 Dec 2020 10:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Six corona infected found in the district
जिले में छह कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में छह कोरोना संक्रमित पाये गए। बृहस्पतिवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। जिले में अब तक 3979 संक्रमित पाये जा चुके हैं। इनमें 3888 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 43 लोगों का इलाज चल रहा है और संक्रमण से अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है। बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में छह संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक नौगढ़ ब्लॉक के पारा नानकार गांव में एक संक्रमित पाया गया। इटवा ब्लॉक के स्थानीय कस्बे में एक संक्रमित मिला। बर्डपुर के पिचौरा गांव मेें एक संक्रमित मिला। कठौतिया गांव में दो संक्रमित मिले और मोहनाजोत गांव में एक संक्रमित मिला। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि तीन कोरोना संक्रमित मिले थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया। साथ ही संपर्क में आने वाले अन्य लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed