फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   sirsiya power house will be start before diwali

दिवाली से पहले चालू होगा सिरसिया पॉवर हाउस

Thu, 20 Oct 2022 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
sirsiya power house will be start before diwali
डुमरियागंज के सिरसिया उपकेंद्र में मशीनों को सही करने में जुटे विद्युत कर्मचारी। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
दिवाली से पहले चालू होगा सिरसिया पॉवर हाउस
विज्ञापन

डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के सिरसिया स्थित 132 केवी विद्युत उपकेंद्र दिवाली से पहले संचालित हो जाएगा। क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति शुरू हो जाएगी। बाढ़ का पानी भर जाने से सिरसिया पॉवर हाउस से नौ दिन पहले आपूर्ति बंद कर दी गई थी। पानी कम होने के बाद विद्युत निगम के कर्मचारी विद्युत उपकरण के रखरखाव व मरम्मत में जुट गए हैं।
मशीनों की मरम्मत मेें तेजी को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही डुमरियागंज तहसील, खानतारा कठौतिया, भानपुर तहसील, तरहर, भारतभारी के 33 केवी बिजली घर को डुमरियागंज से बिजली मिलनी शुरू हो सकती है। अधिशासी अभियंता विद्युत विवेक श्रीवास्तव, उप खंड अधिकारी रमेश पटेल, अवर अभियंता सुमेर प्रसाद की देखरेख में परिचालक लालजी शर्मा, देवेंद्र प्रसाद, नरेंद्र कुमार, संजय गिरि आदि कर्मी मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं। डुमरियागंज के एसडीओ बबलू चौधरी ने बताया कि बाढ़ का पानी घुसने से कई जरूरी उपकरण खराब हुए हैं, जिसे बदलकर आपूर्ति को चालू कराया जाएगा विद्युत कर्मी पावर स्टेशन को जल्द ही ट्रायल करेंगे।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि बाढ़ का पानी घटने के बाद उपकेंद्र के सभी कर्मचारी पावर हाउस की रिले मशीन सहित अन्य उपकरणों को चेकिंग के साथ उन्हें दुरुस्त करने में जुटे हैं। प्रयास है कि दिवाली के पहले पावर हाउस से सप्लाई शुरू करा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed