{"_id":"65d5018adaef50ca3e0da604","slug":"sir-patidar-uprooted-khadanja-road-hearing-is-not-happening-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-113160-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: साहब! पटीदार ने उखाड़ दी खड़ंजा सड़क, नहीं हो रही सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: साहब! पटीदार ने उखाड़ दी खड़ंजा सड़क, नहीं हो रही सुनवाई
Wed, 21 Feb 2024 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 21 Feb 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़ तहसील सभागार में फरियादियों की समस्या सुनते सीडीओ जयेंद्र कुमार।
शोहरतगढ़। साहब! मेरे घर के सामने लगे खड़ंजे को पट्टीदार ने उखाड़ दिया है। मना करने पर गाली-गलौज पर उतारू होकर मारने की धमकी देते हैं। मेरे पति बाहर रहते हैं, इसलिए मुझे परेशान किया जा रहा है और कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यह फरियाद शोहरतगढ़ तहसील सभागार में मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ जयेंद्र कुमार के समक्ष ग्राम पिपरी मस्जिदिया गांव की अफसाना खातून ने की।
पीड़िता ने बताया कि आवागमन के लिए घर के सामने खड़ंजा लगा था। पट्टीदारों ने जब उसे उखाड़ना शुरू किया तो मना करने पर मारपीट पर आमादा हो गए। विकास खंड बढनी क्षेत्र के खजुरिया शर्की निवासी रमेश ने सीडीओ के समक्ष शिकायत पत्र देकर कहा ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी ने फर्जी बैठक दिखाकर अंत्योदय राशनकार्ड से मेरे परिवार का नाम कटवा दिया है। उसके स्थान पर दूसरे व्यक्तियों का प्रस्ताव दिखाकर अंत्योदय राशनकार्ड बना दिया गया है। न्याय के लिए कई बार तहसील का चक्कर लगता रहा है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
सीडीओ ने खड़ंजा उखाड़ने के मामले की जांच शोहरतगढ़ एसडीएम को और राशनकार्ड से नाम काटने की जांच बढ़नी के सप्लाई इंस्पेक्टर को सौंपते हुए, कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। वहीं दूसरी ओर डुमरियागंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पेश हुए 21 मामलों में से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित अन्य मामलों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया। इस दौरान तहसीलदार डॉ. संतराज सिंह बघेल, नायब तहसीलदार महबूब आलम, बीडीओ अमित सिंह, अवर अभियंता अजीत सिंह, सीडीपीओ अभय प्रताप सिंह, ईओ महेश प्रताप, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
डीएम और एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्या
इटवा तहसील में मंगलवार को जिलाधिकारी पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में व पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह की उपस्थिति में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान राजस्व, विकास, स्वास्थ्य, विद्युत, पूर्ति एवं अन्य विभागों के शिकायतों को दोनों अधिकारियों ने सुना। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने पिछले समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के आख्या का अवलोकन किया गया। अवलोकन के पश्चात जिलाधिकारी ने तत्काल जिला स्तरीय टीम बनाकर मौके का जांच कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने संपूर्ण तहसील समाधान दिवस इटवा़ में उपस्थित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील समाधान दिवस में प्राप्त हो रही शिकायतों एवं आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समय से एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। यदि किसी भी विभाग का प्रकरण लंबित पाया जाएगा तो संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद