फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddhrathnagar Police

पुलिस ने आठ लोगों को लखीमपुर खीरी भेजा

Sat, 28 Mar 2020 07:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
Siddhrathnagar Police
त्रिलोकपुर पुलिस ने मजदूरों को वाहन से उनके घर भिजवाया। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
पुलिस ने आठ लोगों को लखीमपुर खीरी भेजा
विज्ञापन

त्रिलोकपुर एसओ ने जांच के बाद निजी वाहन से भेजवाया
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। लखीमपुर खीरी से मजदूरी करने के लिए आए आठ मजदूरों को त्रिलोकपुर पुलिस ने शनिवार को स्क्रीनिंग करवाया। इसके बाद खाना खिलाया और पानी, बिस्किट देकर उन्हें निजी वाहन से घर भेज दिया। कोरोना के प्रकोप को देखते हुए किए गए लॉकडाउन के बाद हर व्यक्ति, जहां तहां फंस गया है। इसमें सबसे परेशान मजदूर तबके के लोग हैं। शनिवार को त्रिलोकपुर क्षेत्र में आठ मजदूर पैदल चलते हुए मिले। मामले की जानकारी होने के बाद एसओ रणधीर कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे। यहां एसडीएम विकास कश्यप के निर्देश पर सभी आठ मजदूरों की स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद उन्हें भोजन कराया। साथ ही उनके गृह जनपद लखीमपुर खीरी भेजने के लिए निजी वाहन की व्यवस्था की। रास्ते में दिक्कत न हो, इसलिए बिस्किट, पानी दिया। इसके बाद उन्हें उनके घर के लिए रवाना किया। जाने वालों में जुराखन निवासी चकलाखीपुर, हरिनाम महेश, रिंकू, सुरेश, धर्मेंद्र, रामचंद्र, दुलारे निवासी ऐरा जिला लखीमपुर खीरी शामिल हैं। यह लोग मजदूरी करने के लिए आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed