{"_id":"644031b1909a5038010691b7","slug":"siddharthnagar-youth-dies-after-drowning-in-old-rapti-river-siddharthnagar-news-c-7-1-132257-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर के बूढ़ी राप्ती नदी में डूबकर युवक की मौत, गांव में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर के बूढ़ी राप्ती नदी में डूबकर युवक की मौत, गांव में छाया मातम
Thu, 20 Apr 2023 04:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 20 Apr 2023 04:34 PM IST
विज्ञापन
कठेला क्षेत्र के तौलिहवा ग्राम पंचायत के कचरिहवा में घटनास्थल पर रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर जिले में कठेला समय माता थाना क्षेत्र के तौलिहवा गांव के टोला कचरिहवा निवासी एक युवक बुधवार को गांव के बगल से गुजरने वाली बूढ़ी राप्ती नदी के पास गया था। इस बीच फिसलकर गहरे में पानी में चला गया और डूब गया। गोताखोर की मदद से बाहर निकाला। इसके बाद पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के तौलिहवा गांव के टोला कचरिहवा निवासी रामविचार (31) पुत्र नंदलाल बुधवार को गांव के बगल से गुजरने वाली बूढ़ी राप्ती की ओर गया था। इस दौरान पैर फिसल जाने के कारण वह गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। आसपास के लोग जबतक कुछ समझ पाते वह डूब चुका था।
विज्ञापन
इसके बाद गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर कोतवाल कठेला समय माता थाना मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से तलाश शुरू हुई और शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
इसके बाद पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक कई बीमारियों से पीड़ित भी था। इस संबंध कोतवाल संतोष कुमार यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।