फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar Police

पुलिस बनी जरूरतमंदों उम्मीद

Sat, 28 Mar 2020 07:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar Police
बांसी क्षेत्र के देवभरिया गांव में राह सामग्री देते पीआरबी के जवान । - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
पुलिस बनी लोगों की आखिरी उम्मीद
विज्ञापन

सब्जी, दाल, आटा के लिए डायल-112 पर लोग कर रहे कॉल
सुरक्षा के साथ-साथ खाद्य सामग्री भी पहुंचा रहे जवान
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव के लिए पुलिस लोगों को घरों में रहने की नसीहत ही नहीं दे रही है बल्कि जरूरतमंदों की दूत भी साबित हो रही है। मदद पाने वालों का कहना है कि पुलिस ही आखिरी उम्मीद बन चुकी है क्योंकि लॉकडाउन में कोई जिम्मेदार उनकी ओर रुख नहीं कर रहा। पुलिस को याद करना पड़ रहा है और वह हमारे साथ खड़ी भी हो रही है।

कोरोना वायरस मरीजों की संख्या के बढ़ने के बाद देश में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया। लोगों को घरों में रहने का निर्देश दिया गया है। बहुत ही जरूरत हो तभी घरों से बाहर निकलने की अनुमति है। लॉकडाउन होने के बाद कई परिवार के समक्ष खाने का भी संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में वह पुलिस से मदद की गुहार लगा रहे हैं। ऐसे में पुलिस भी मदद में उनके साथ खड़ी नजर आ रही है। वह सड़क पर ड्यूटी करने के साथ लोगों को तक राहत सामग्री भेजने का भी काम कर रहे हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक डायल-112 व स्थानीय थाने की पुलिस 50 से अधिक ऐसे लोगों तक खाद्य सामग्री पहुंचा चुके हैं, जिनके घरों में खाने का एक दाना भी नहीं था। एक मामला बांसी को कोतवाली क्षेत्र के भिटिया गांव है। यहां एक महिला ने फोन करके बताया कि साहब घर में कोई और कमान वाला नहीं है। दो दिन से कहीं गए नहीं, खाने का सामान नहीं है। बच्चे भूखे हैं। सूचना मिलने के बाद डायल-112 की टीम गांव पहुंची और महिला को आटा, दाल, चावल सहित अन्य सामग्री दिया। वहीं डायल-112 पर 88 ऐसे लोगों ने कॉल किया है कि साहब हमारे गांव में एक व्यक्ति है, उसे बुखार है, जुकाम है, कोरोना से संक्रमित हो सकता है। साथ ही 10 ऐसे भी शिकायत हुई कि साहब दुकानदार अधिक दाम पर तेल, चीनी, दाल व सब्जी बेच रहे हैं। जनता को लूटने का काम कर रहे हैं। साहब मदद करिए। ऐसे में संबंधित थाना और पूर्ति विभाग को जानकारी दी गई। कई मामलों में केस भी दर्ज किया गया। पुलिस दूत बनकर लोगों की मदद करने का काम कर रही है। डायल-112 के प्रभारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि डायल-112 में 31 चार पहिया और 17 दो पहिया वाहन चल रहे हैं। 300 से अधिक कर्मी काम में लगे हैं। अगर कोई मदद मांग रहा है तो उसे क्षेत्र के जवान घर पहुंचकर राहत सामग्री दे रहे हैं। वहीं मिलने वाली शिकायत को संबंधित थाने को भेजा जा रहा है। उनके द्वारा भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed