फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar Orung Zone

दो पॉजिटिव केस मिलने से ग्रीन से अरेंज जोन में तब्दील हुआ जनपद

Sat, 02 May 2020 05:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar Orung Zone
दो पॉजिटिव मिलने से ग्रीन से आरेंज जोन में जिला तब्दील
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान 35 दिन तक ग्रीन जोन में रहा जनपद
आरेंज जोन में मिलने वाली सुविधाओं पर असमंजस
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर घोषित लॉकडाउन के 35 दिन तक जिले को ग्रीन जोन में माना जा रहा था। जल्द ही सुविधाओं में ढील मिलती, पर दो पॉजिटिव केस मिलने के बाद इस जनपद की श्रेणी ग्रीन के बजाय आरेंज जोन में तब्दील हो गई है। इस स्थिति के बाद आरेंज जोन में मिलने वाली सुविधाओं को लेकर जनपदवासियों में खासा बेचैनी बढ़ गई है। हकीकत जानने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।
गत 25 मार्च से 30 अप्रैल तक जिले में एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिला था। शासन की नजर में सिद्धार्थनगर को ग्रीन जोन की श्रेणी में शामिल किया गया था। दो दिन पूर्व जिले में दो पॉजिटिव केस निकलने के बाद जनपद के हालात की तस्वीर ही बदल गई। जिला ग्रीन के बजाय आरेंज की श्रेणी में शामिल हो चुका है। अब आरेंज जोन में क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी। जानने के लिए हर कोई बेचैन हो उठा है। हकीकत जानने के लिए प्रशासन से जुड़े जिम्मेदार अफसरों, मीडिया कर्मियों के मोबाइल पर लगातार घंटियां बज रही हैं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी सैंपल डॉ. आरपी मौर्या के मुताबिक पॉजिटिव निकलने वाले केस से संबंधित दोनों क्वारंटीन स्थलों से 226 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सीमा राय ने बताया कि जिले में अब तक 682 लोगों के सैंपल लिए गए। संदिग्ध 657 व्यक्तियों के सैंपल शामिल हैं। अब तक 515 में 513 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी 166 की रिपोर्ट आनी है। मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि उच्चस्तर से जारी गाइडलाइन एवं स्थानीय स्थिति के अनुसार ही छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed