{"_id":"68d6d38f8d7cd7f430065308","slug":"siddharthnagar-news-youth-injured-in-stabbing-after-dispute-referred-to-gorakhpur-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-145445-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: विवाद के बाद चाकूबाजी में युवक घायल, गोरखपुर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: विवाद के बाद चाकूबाजी में युवक घायल, गोरखपुर रेफर
Sat, 27 Sep 2025 07:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 27 Sep 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
घायल.......................जावेद।
सिद्धार्थनगर। नगर लोहिया कला भवन के पास कुछ युवकों ने आजाद नगर निवासी जावेद पर चाकू से हमला कर दिया। इससे उसका हाथ कट गया। गंभीर हाल देखते हुए उसे माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से गोरखपुर कर दिया गया। पीड़ित की मां का आरोप है कि नकदी और मोबाइल छीनने का विरोध करने पर हमला किया गया। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि तीनों दोस्त हैं और एक साथ बैठे थे, तभी किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद मारपीट और चाकूबाजी हो गई।
नगर के आजाद नगर निवासी जैबुन निशा पत्नी फिरोज अहमद निवासी आजाद नगर का आरोप है कि उसका पुत्र जावेद घर से निकला था। तभी लोहिया कला भवन के पास कुछ लोग उसका मोबाइल और पांच हजार रुपये नकदी छीनने लगे। विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया और जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा और सभी हमलावर भाग गए।
कोतवाल दुर्गा प्रसाद ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। अबतक जो जानकारी मिली है कि छिनैती जैसी कोई बात नहीं है। आपस में सभी दोस्त हैं। किसी बात को लेकर इनके बीच विवाद हुआ है।