फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Youth dies in vehicle collision

Siddharthnagar News: वाहन की ठोकर से युवक की मौत

Fri, 14 Nov 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 14 Nov 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Youth dies in vehicle collision
भनवापुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बिजवार बढ़ई गांव के पास बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अभिषेक कुमार सिन्हा (26) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की मां लक्ष्मी देवी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बिहार के जिला और थाना नालंदा के मोहनपुर निवासी अभिषेक कुमार सिन्हा (26) पुत्र स्व. प्रमोद प्रसाद चार नवंबर को डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बिजवार बढ़ई गांव निवासी अपने दोस्त की शादी में आया था। बृहस्पतिवार की शाम अभिषेक मन्नीजोत चौराहे पर आया था, जहां से रात करीब साढ़े नौ बजे वापस बिजवार बढ़ई गांव जाते समय रास्ते में किसी अज्ञात पिकअप ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एम्बुलेंस की सहायता से सीएचसी सिरसिया ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची डुमरियागंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरा और नालंदा बिहार परिजनों को रात में ही सूचना दे दी। शुक्रवार को बिहार से पहुंची मां लक्ष्मी देवी के तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मां की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। पंचायत नामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं से शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed