{"_id":"695ea0824eb766ca450f990d","slug":"siddharthnagar-news-young-man-dies-under-suspicious-circumstances-body-found-hanging-from-a-noose-in-the-room-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-151269-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Wed, 07 Jan 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
- बांसी कोतवाली की स्थानीय बांसी कस्बे का मामला
बांसी। बांसी कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय कस्बे के टेकधरनगर वार्ड में बुधवार शाम पांच बजे राजेश कुमार मौर्य (40) की बुधवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कमरे में छत के कुंडे से फंदे के सहारे उसका शव लटका मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, बांसी के टेकधर नगर वार्ड निवासी राजेश कुमार मौर्य पुत्र गंगाराम का परिवार वर्तमान समय में इंद्रानगर वार्ड में स्थित मकान में रहता है। राजेश टेकधर नगर वार्ड वाले मकान में आया था। शाम पांच बजे भतीजा विशाल वहां पहुंचा तो देखा कि कमरा अंदर से बंद है। उसने दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने झरोखे से कमरे के अंदर देखा तो राजेश का शव फंदे से लटका नजर आया। इसके बाद विशाल ने डायल 112 पर पीआरवी को सूचना दी। मृत राजेश कुमार मौर्य की पत्नी बीमार हैं और उन्हें पैरालिसिस हो गया है। इनके दो बेटियां और एक बेटा है।
कोतवाल बांसी मृत्युंजय पाठक ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे थे। लाश का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।