Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Women taught the law at the daughter-in-law and daughter conference

Siddharthnagar News: बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को पढ़ाया कानून का पाठ

Tue, 28 Oct 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 28 Oct 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Women taught the law at the daughter-in-law and daughter conference
- बांसी कोतवाली की पुलिस ने समोगरा गांव में आयोजित हुआ सम्मेलन
विज्ञापन

बांसी। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र के समोगरा गांव और सार्वजनिक स्थल पर बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित कर बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान शक्ति दीदी अभियान, मिशन शक्ति अभियान, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, साइबर जागरुकता और गुड टच-बैड टच की जानकारी दी गई। कोतवाल गौरव सिंह के नेतृत्व में बालिकाओं और महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जैसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मी बाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को संबल, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के साथ साथ विभिन्न हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। बताया कि महिलाओं के लिए कई प्रकार के अभियान चलाए जा रहे हैं। इसे सीखने की जरूरत है। इस दौरान एसआई चतुर्भुज पाठक, हेड कांस्टेबल यशवंत, कांस्टेबल गीतांजलि की टीम ने जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed