{"_id":"6b05d030748eafde830c1808","slug":"siddharthnagar-news-women-made-aware-under-mission-shakti-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-168718-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक
Tue, 24 Nov 2026 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
भनवापुर। महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए मंगलवार को त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के लेवड़ी गांव में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पुलिस टीम ने महिला अपराध, साइबर सुरक्षा, दहेज उत्पीड़न और नए कानूनों की जानकारी देकर किसी भी समस्या में पुलिस से संपर्क करने की अपील की।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित महिला कल्याण से जुड़ी सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। महिलाओं को जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए।
पुलिस टीम ने महिला सुरक्षा के लिए 1090, 181 और 112 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। वहीं, साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 नंबर पर संपर्क करने की सलाह दी। महिलाओं और बालिकाओं से अपील की गई कि उत्पीड़न या किसी भी तरह की परेशानी होने पर बिना संकोच पुलिस को सूचना दें। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार पांडेय, मुख्य आरक्षी सरोज यादव, आरक्षी कृष्ण कुमार और महिला आरक्षी रुचि मौजूद रहीं।ा