{"_id":"68a607ef80dd57724c0e4876","slug":"siddharthnagar-news-woman-died-due-to-drowning-confirmed-in-pm-report-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-143132-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: डूबने से हुई थी महिला की मौत, पीएम रिपोर्ट में पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: डूबने से हुई थी महिला की मौत, पीएम रिपोर्ट में पुष्टि
Wed, 20 Aug 2025 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 20 Aug 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
- शोहरतगढ़ क्षेत्र के बानगंगा नदी में शनिवार को मिला था उतराया हुआ शव
शोहरतगढ़़। बानगंगा नदी में बीते शनिवार की दोपहर एक अज्ञात महिला का शव उतराया हुआ मिला। मंगलवार को मृतका की पहचान थाना क्षेत्र के खड़कुइया नानकार निवासी नसरीन (20) पत्नी गुलाम हुसैन रूप में हुई। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
बता दें कि बानगंगा बैराज के पश्चिम कोमर तट के पास बानगंगा नदी के बंधे से चरवाहों ने नदी में एक महिला शव तैरती दिखाई दिया था। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों से शव को निकलवाया। उसके बाद आसपास ले इकट्ठा लोगों से इसकी पहचान करने का प्रयास किया गया था। काफी देर बाद पुलिस को सफलता नहीं मिली थी। पुलिस शव को मॉर्चरी में रखवाकर पहचान में जुटी थी। मंगलवार को मृतक महिला के पति गुलाम हुसैन से पहचान करवाई।
इस संबंध थानाध्यक्ष बिंदेश्वरी मणि ने कहा कि बीते शनिवार बानगंगा में महिला शव उतराया हुआ मिला था। शव की पहचान करवा कर पोस्टमार्टम करवाया गया। रिपोर्ट में महिला की डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।