{"_id":"6a7378f0069d2bc2fd0d76cd","slug":"siddharthnagar-news-woman-consumes-poisonous-substance-amid-family-dispute-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-162409-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पारिवारिक विवाद में महिला ने जहरीला पदार्थ खाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पारिवारिक विवाद में महिला ने जहरीला पदार्थ खाया
Wed, 05 Aug 2026 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
- समय रहते सीएचसी पहुंचाने से बची जान, उपचार के बाद हालत खतरे से बाहर
शाहपुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के रमवापुर उर्फ नेबुआ गांव में बुधवार को पारिवारिक विवाद से आहत एक महिला ने घर में रखा धान में डालने वाला विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिरसिया ले गए, जहां उपचार के बाद उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, डुमरियागंज थाना क्षेत्र के पिकौरा गांव निवासी ज्ञानमती (36) पत्नी गणेश यादव अपने पिता की इकलौती संतान होने के कारण रमवापुर उर्फ नेबुआ स्थित मायके में रहती है। बताया गया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे किसी घरेलू बात को लेकर उनका अपने चाचा बुधई से विवाद हो गया। विवाद के बाद उन्होंने घर में रखा धान में डालने वाला विषाक्त पदार्थ खा लिया।
कुछ देर बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी और उल्टियां होने लगीं। पास के कमरे में मौजूद उनके पति गणेश यादव ने तत्काल उन्हें सीएचसी सिरसिया पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. एलबी यादव ने उपचार शुरू किया। करीब दो घंटे की चिकित्सा के बाद महिला को होश आ गया, जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि इस संबंध में थाने को कोई सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।