फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Water supply will not be disrupted... pure water will be available

Siddharthnagar News: नहीं बाधित होगी जलापूर्ति... मिलेगा शुद्ध पानीर

Fri, 02 Jan 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 02 Jan 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Water supply will not be disrupted... pure water will be available
गांधीनगर मोहल्ले में लगा पंप। संवाद - फोटो : जलेसर रोड चौराहा पर यातायात नियमों की जानकारी देते पुलिस कर्मी। विभाग स्रोत
सिद्धार्थनगर। गर्मी में नगर के लोगों को पेयजल के संकट से नहीं जूझना नहीं पड़ेगा। जर्जर पड़ी पाइपलाइन को दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगर में करीब 20 साल पहले डाले गए पाइपों को बदला जा रहा है। पहले चरण में चार प्रमुख वार्डों में दो करोड़ रुपये की लागत से काम कराया जाएगा, जिससे हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

नगर में पेयजल व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए 20 साल पहले लगाई गई पाइप लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने के कारण गर्मी में समस्या बढ़ जाती थी। पानी की डिमांड और आपूर्ति के दबाव में जगह-जगह पाइप टूटने से कई दिनों तक जलापूर्ति ठप रहती थी। इससे बड़ी आबादी पानी के लिए परेशान रहती थी। समस्या को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। इस पर बजट पास हुआ। अब काम शुरू हो गया है। इससे आने वाली गर्मी में पानी की किल्लत से काफी हद तक चार मोहल्ले में निजात मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इसमें गांधीनगर, कृष्णा नगर, पूरब पड़ाव और इंद्रा नगर मोहल्लों में करीब दो दशक पहले डाली गई पाइपें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थीं। बारिश के समय और गर्मी में जलापूर्ति का दबाव बढ़ते ही जगह-जगह पाइप फट जाती थीं, जिससे पानी की सप्लाई घंटों नहीं बल्कि कई बार दिनों तक ठप हो जाती थी। इसका सबसे ज्यादा असर आम लोगों पर पड़ता था। मजबूरी में लोगों को जार और टैंकर पर निर्भर होना पड़ता था, जिससे अतिरिक्त खर्च भी बढ़ गया था। नगर पालिका की ओर से इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए पाइप लाइन बदलने का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे पिछले वर्ष मंजूरी मिल गई थी। अब स्वीकृति के बाद चारों वार्डों में एक साथ काम शुरू कर दिया गया है। नई पाइप लाइन बिछने के बाद न केवल लीकेज की समस्या खत्म होगी बल्कि जल की गुणवत्ता भी बेहतर होगी। पेयजल व्यवस्था दुरुस्त होने से बड़ी आबादी को स्थायी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed