{"_id":"68aca7cc61f5301fa206a575","slug":"siddharthnagar-news-urea-shortage-is-not-ending-crisis-continues-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-143443-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: खत्म नहीं हो रही यूरिया की किल्लत, संकट बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: खत्म नहीं हो रही यूरिया की किल्लत, संकट बरकरार
Mon, 25 Aug 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के ग्रामीण सहकारी समिति वासा चक मे किसानों की लगी भीड़।
- फोटो : संवाद
डुमरियागंज। खाद की जरूरत के चलते डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में स्थित सहकारी समितियों और निजी दुकान पर किसानों की भारी भीड़ जुट रही है। सोमवार को डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम हल्लौर और बेंवा चौराहा स्थित खाद की दुकान पर यूरिया वितरण होने की सूचना पर किसानों की लंबी कतार लग गई।
इसके बाद किसानों में खाद विक्रेता की तरफ से खतौनी और आधार कार्ड लेकर वितरण किया गया। तहसील प्रशासन ने डीएम के निर्देश पर तीन दिन पहले 6602 बोरी यूरिया का वितरण 21 खाद की दुकानों के जरिये कराया था। इससे पहले एक साधन सहकारी समिति से कालाबारी के आरोप में पकड़ी गई 2743 बोरी यूरिया खाद का वितरण कराया गया।
इसके बावजूद यूरिया खाद की किल्लत कम होने का नाम नहीं ले रही है। सहकारी समितियों और खाद की दुकानों पर किसानों की भारी भीड़ जुट रही है। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि यूरिया खाद का वितरण लगातार किसानों में कराया जा रहा है। अब किल्लत नहीं है।