फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Uproar over pregnant woman's death, family alleges negligence

Siddharthnagar News: गर्भवती की मौत हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Sat, 07 Feb 2026 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 07 Feb 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Uproar over pregnant woman's death, family alleges negligence
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटावा में देर रात पहुंची महिला की मौत के बाद भड़के परिजन
विज्ञापन

इटवा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटावा में शुक्रवार देर रात डिलीवरी के लिए आई एक महिला की मौत होगई। परिवार के लोगों ने आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। लाश लेकर वहीं बैठ गए और लापरवाही का आरोप लगाते हुए गलत इंजेक्शन लगाने से उसकी जान जाने की बात कही। मौके पर पहुंची पुलिस और स्वास्थ्यकर्मी परिवार को समझने में जुटे रहे। परिवार के लोगों ने विधायक माता प्रसाद पांडेय के आने के बाद ही निर्णय लेने की बात कही।
जानकारी के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा में एक महिला को शुक्रवार देर रात प्रसव पीड़ा होने पर परिवार के लोग लेकर पहुंचे थे। बताया जा रहा है इसी बीच महिला को झटका आने लगा और स्वास्थ्य कर्मी महिला ने एक इंजेक्शन लगा दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने सीएचसी में तैनात पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए लाश को सीएचसी के बाहर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। उनकी मांग थी कि दोषी महिला कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप द्विवेदी ने बताया कि क्षेत्र की एक महिला को प्रसव पीड़ा होने के बाद परिवार के लोग अस्पताल में लाए थे। भारती कर रहे थे तभी उसे झटका आने लगा कंट्रोल करने के लिए महिला स्वास्थ्य कर्मी ने एक इंजेक्शन लगाया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। इसमें लापरवाही जैसी कोई बात नहीं है। फिर भी मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed