{"_id":"6973b42cab1ed090650fa2e2","slug":"siddharthnagar-news-up-board-experimental-exams-at-136-centers-from-today-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-152256-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : 136 केंद्रों पर प्रयोगात्मक परीक्षाएं आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : 136 केंद्रों पर प्रयोगात्मक परीक्षाएं आज से
Fri, 23 Jan 2026 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 23 Jan 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा शनिवार से आयोजित की जाएगी। दो फरवरी तक आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए 64 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए 136 केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
18 फरवरी से होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग पूरी तरह से तैयारी में जुट गया है। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राए प्री-बोर्ड परीक्षा के बाद शनिवार से प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होंगे।
इसके लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। प्रयोगात्मक परीक्षा को भी बोर्ड परीक्षा की तरह ही कराया जाएगा। जिले के 223 माध्यमिक विद्यालयों के 64 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को प्रयोगात्मक परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र का भी निर्धारण किया गया है। इससे निर्धारित परीक्षा केंद्र पर ही छात्र-छात्रा परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
मुख्यालय के होगी परीक्षा की निगरानी: प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसकी निगरानी बोर्ड परीक्षा की तरह ही सभी मुख्यालय से की जाएगी। इससे परीक्षा के दौरान नकल या कोई अनियमितता की आशंका कम हो जाएगी। वहीं, इस बार परीक्षा केंद्र पर ही परीक्षक को नंबर अपलोड करना होगा। लोकेशन अपडेट होने से सेंटर से दूर होने पर नंबर अपलोड नहीं होगा।