फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Biodiversity increases in Majhauli Sagar; 306 species found

Siddharthnagar News: मझौली सागर में जैव विविधता बढ़ी, 306 प्रजातियां मिलीं

Wed, 09 Sep 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 09 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Biodiversity increases in Majhauli Sagar; 306 species found
कपिलवस्तु क्षेत्र में स्थित मझौली सागर।
सिद्धार्थनगर। जिले की प्राकृतिक धरोहर मझौली सागर जैव विविधता का केंद्र है। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक अध्ययन में यहां 306 प्रजातियां दर्ज की गई हैं। इसमें पौधों की 145, 122 प्रजातियों के पक्षी और 39 मछलियों की प्रजातियां दर्ज की गईं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने इसके संरक्षण और अंतरराष्ट्रीय पहचान के लिए मझौली सागर को रामसर साइट के रूप में विकसित करने की दिशा में पहल शुरू की है।
विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आशुतोष कुमार वर्मा के नेतृत्व में शोधार्थी अनामिका सिंह और हर्षित सिंह ने मझौली सागर का विस्तृत अध्ययन किया। सालभर जल संचयन रहने के कारण यहां विशिष्ट जलीय और स्थलीय पारिस्थितिक तंत्र विकसित हुआ है। अध्ययन में सामने आया कि जलाशय में वर्षभर पानी रहने से विभिन्न प्रजातियों के लिए अनुकूल वातावरण बना रहता है। इससे यह क्षेत्र जैव विविधता के संरक्षण के लिहाज से महत्वपूर्ण हो जाता है।
विज्ञापन

डॉ. वर्मा के अनुसार अध्ययन में मझौली सागर को केवल जलाशय के तौर पर नहीं देखा गया बल्कि इसके पूरे पारिस्थितिक तंत्र का वैज्ञानिक मूल्यांकन किया गया।
यहां मौजूद वनस्पतियां जलाशय के आसपास के पर्यावरण को प्रभावित करती हैं जबकि पक्षियों और मछलियों के लिए यह क्षेत्र भोजन और आवास उपलब्ध कराता है। इस तरह विभिन्न जीवों के बीच पारिस्थितिक संतुलन बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामसर दर्जे से संरक्षण को मिलेगी मजबूती : मझौली सागर को अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमि के रूप में विकसित करने के लिए विश्वविद्यालय ने रामसर इंफॉर्मेशन शीट (आरआईएस) और विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया है। इसे कुलसचिव डॉ. अश्वनी कुमार के माध्यम से जिलाधिकारी को सौंपा गया।

विश्वविद्यालय का मानना है कि रामसर साइट के रूप में पहचान मिलने से मझौली सागर के संरक्षण, वैज्ञानिक अध्ययन और प्रबंधन को नई दिशा मिल सकती है। प्रस्ताव सौंपने के दौरान डॉ. आशुतोष कुमार श्रीवास्तव, डॉ. अंकित, डॉ. आशुतोष कुमार वर्मा और शोध-अध्ययन दल के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed